फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FIR filed against poet munavvar rana for controversial remark on terrorist attack in France.

फ्रांस में आतंकी हमले पर विवादित बयान देने वाले शायर मुनव्वर राना के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Mon, 02 Nov 2020 01:24 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 02 Nov 2020 01:24 PM IST
विज्ञापन
FIR filed against poet munavvar rana for controversial remark on terrorist attack in France.
- फोटो : amar ujala

लखनऊ में हजरतगंज कोतवाली में मशहूर शायर मुनव्वर राणा पर धार्मिक आधार पर नफरत फैलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई है। डीसीपी सेंट्रल सोमेन बर्मा का कहना है कि मुनव्वर राणा ने एक निजी न्यूज चैनल को दिए साक्षात्कार में विवादित बयान दिया था जिस पर उपनिरीक्षक दीपक कुमार पांडेय की तरफ से उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन


मुनव्वर राणा ने फ्रांस की प्रसिद्ध पत्रिका चार्ली हेब्दो में प्रकाशित विवादित कार्टून और वहां एक धर्म विशेष के लोगों की हत्याओं को लेकर निजी टीवी चैनल पर दिए गए साक्षात्कार में आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। उनके साक्षात्कार का वीडियो वॉट्सएप, ट्विटर समेत सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों में वायरल हो गया। उपनिरीक्षक दीपक कुमार पांडेय के मुताबिक मुनव्वर राणा का साक्षात्कार विभिन्न समुदायों में वैमनस्यता फैलाने और सामाजिक सौहार्द पर प्रतिकूल असर डालने वाला है जिससे लोक शांति भंग होने की आशंका पैदा हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही वजह है कि उनके खिलाफ धर्म, जाति व भाषा के आधार पर नफरत फैलाने, भारत के नागरिकों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने, ऐसे भ्रामक तथ्यों का प्रसारण करने जिससे जनता में भय का माहौल बन जाए, किसी अपराध के मकसद से सार्वजनिक शांति भंग करने के लिए झूठे बयान देने और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के विभिन्न माध्यमों में आपत्तिजनक पोस्ट करने अथवा ऐसे पोस्ट शेयर करने की धाराओं में केस दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed