{"_id":"680fe222eb7c8d6ba2066c4d","slug":"fir-filed-against-assistant-professor-for-making-controversial-remarks-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1179173-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: विवादित टिप्पणी करने वाली असिस्टेंट प्रोफेसर पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: विवादित टिप्पणी करने वाली असिस्टेंट प्रोफेसर पर एफआईआर
Tue, 29 Apr 2025 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
विवादित टिप्पणी करने वाली असिस्टेंट प्रोफेसर पर एफआईआर
लखनऊ। विवादित टिप्पणी कर चर्चा में आईं लखनऊ विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मादी काकोटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महानगर सहमंत्री जतिन शुक्ला की तहरीर पर हसनगंज थाने में यह रिपोर्ट हुई है। इंस्पेक्टर अमर सिंह के मुताबिक साक्ष्य संकलन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आरोप है कि पहलगाम में 22 अप्रैल को पाकिस्तान समर्थक आतंकी समूह ने 26 पर्यटकों की हत्या कर दी थी। इससे पहले उनका धर्म पूछा गया। ये घटना भारत की संप्रभुता पर हमला था, लेकिन भारत के अंदर कुछ राष्ट्र विरोधी मानसिकता के लोग इस घटना का मौन समर्थन और बचाव कर रहे हैं। आरोप है कि लखनऊ विश्वविद्यालय में भाषा विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मादी काकोटी भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता पर लगातार हमले कर रही हैं।
उन्होंने अपने एक्स हैंडल (@ ms_medusssa) पर पोस्ट किया। डॉ. काकोटी के पोस्ट भारत की शांति व्यवस्था के लिए खतरा हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि उनकी मंशा देश में दंगे करवाने की है। उनकी पोस्ट पाकिस्तानी मीडिया चैनल (@ PTI_Promotion) पर भी शेयर की जा रही है। डाॅ. काकोटी अपने सोशल मीडिया पर भगवा-आतकंवादी जैसे द्वेषपूर्ण और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करती रहती हैं। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आरोपी से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि पहलगाम में 22 अप्रैल को पाकिस्तान समर्थक आतंकी समूह ने 26 पर्यटकों की हत्या कर दी थी। इससे पहले उनका धर्म पूछा गया। ये घटना भारत की संप्रभुता पर हमला था, लेकिन भारत के अंदर कुछ राष्ट्र विरोधी मानसिकता के लोग इस घटना का मौन समर्थन और बचाव कर रहे हैं। आरोप है कि लखनऊ विश्वविद्यालय में भाषा विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मादी काकोटी भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता पर लगातार हमले कर रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने अपने एक्स हैंडल (
विज्ञापन