फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fir filed against 11 accussed

Lucknow News : याजदान बिल्डर ने मुख्तार के गुर्गे के सहारे किया था मकान व जमीन पर कब्जा, 11 पर मुकदमा दर्ज

Thu, 01 Sep 2022 08:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Thu, 01 Sep 2022 08:13 AM IST
सार

मजबूरी में एआर बिल्डर एंड याजदान इंफोकाम को 18 अक्तूबर 2016 को एग्रीमेंट करना पड़ा। इसके बाद शकील ने गुर्गों के साथ पहुंचकर मकान खाली करवा लिया। पीड़ित का आरोप है कि बिल्डर व मुख्तार के गुर्गे ने मकान पर दिसंबर 2020 में कब्जा कर लिया।

विज्ञापन
Fir filed against 11 accussed
मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के गुर्गे शकील हैदर ने हजरतगंज के प्राग नारायण रोड स्थित करोड़ों रुपये के मकान व जमीन पर यजदान बिल्डर का कब्जा करवा दिया। जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पीड़ित अमरदीप ने हजरतगंज थाने में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने शकील व बिल्डर गुलाम याजदान, शराफत अली, सैयद अरशद, मुशीर अहमद, यामीन आरिफ खान, मो. शदबास खान, नसीमुद्दीन, मो. हनीफ व रईस हैदर के खिलाफ केेस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन

 

अमरदीप के मुताबिक, मकान व जमीन को बेचने के लिए 2009 में मुख्तार के करीबी गुर्गे शकील हैदर व उसके भाई रईस हैदर ने रजिस्टर्ड एग्रीमेंट किया, लेकिन मकान नहीं खरीदा। तीन महीने बाद एग्रीमेंट समाप्त हो गया। इसके बाद दोनाें भाइयों ने साजिश रचनी शुरू की। उनको व परिवार को लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। शकील ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। मजबूरी में एआर बिल्डर एंड याजदान इंफोकाम को 18 अक्तूबर 2016 को एग्रीमेंट करना पड़ा। इसके बाद शकील ने गुर्गों के साथ पहुंचकर मकान खाली करवा लिया। पीड़ित का आरोप है कि बिल्डर व मुख्तार के गुर्गे ने मकान पर दिसंबर 2020 में कब्जा कर लिया। सिक्योरिटी के नाम पर उनसे कुछ चेक दस्तखत किए हुए लिए थे। उसी चेक पर 4.50 करोड़ रुपये भरकर भुगतान के लिए अपने खाते में लगाया जो बाउंस कर गया। इसके बाद एनआई एक्ट का केस दर्ज कराया था।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed