फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fir against worker of pgi

एसजीपीजीआई के संविदाकर्मियों पर मुकदमा

Mon, 12 Aug 2019 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Fir against worker of pgi
एसजीपीजीआई में हंगामा करने वाले संविदाकर्मियों पर मुकदमा
विज्ञापन

एसजीपीजीआई में शुक्रवार को ओपीडी में हंगामा करने वाले संविदा कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज कराया गया।
मुख्य प्रशासनिक अधिकारी व नोडल अधिकारी सुरक्षा भरत सिंह ने पीजीआई थाने में शनिवार को तहरीर देकर दस कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज कराया।
प्रभारी निरीक्षक पीजीआई अशोक कुमार सरोज के मुताबिक, एसजीपीजीआई के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भरत सिंह ने तहरीर दी है कि शुक्रवार सुबह 11.20 बजे संविदा कर्मचार कु. अपराजिता तिवारी व अन्य 10 संविदाकर्मी न्यू और पुरानी ओपीडी के सामने हंगामा करने लगे।
इन्होंने भूतल स्थित ओपीडी के फार्मेसी में कार्यरत कर्मचारियों को जबरदस्ती बाहर निकाल दिया। इससे ओपीडी फार्मेसी का कार्य दो घंटे तक बंद रहा।
इसकी शिकायत ओपीडी फार्मेसी प्रभारी निशांत सिंह ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से की। इस पर वरिष्ठ भंडार क्रय अधिकारी आरए यादव ने भी कार्रवाई के लिए संस्तुति की थी।
विज्ञापन

वहीं, न्यू ओपीडी के पंजीकरण पटल पर कार्यरत प्रवर वर्ग सहायक आरएस कुशवाहा ने जानकारी दी कि यहां तैनात कर्मचारियों को लोगों ने जबरदस्ती बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके करण दो घंटे काम बाधित रहा। इस मामले में नोडल अधिकारी आरपी सिंह, प्रभारी प्रो. सुशील गुप्ता ने कार्रवाई के लिए पत्र लिखा।
सहायक कमांडेंट ने मुख्य सुरक्षा अधिकारी को हंगामे के कारण मरीजों को होने वाली दिक्कतों के बारे में जानकारी दी।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुख्य प्रशासनिक अधिकारी की तहरीर पर अपराजिता तिवारी व उनके 10-12 अन्य साथियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने और मरीजों को होने वाली दिक्कतों के लिए मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed