फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fir against Pilot

गूगल सर्च में खुदकुशी की खबर पर पति के फोटो देख हुई दूसरी शादी की जानकारी, उड़े होश

Fri, 20 Sep 2019 10:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 20 Sep 2019 10:49 AM IST
विज्ञापन
Fir against Pilot
स्नेहा सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ के पीजीआई थाने में दो महीने पहले नवीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी करने वाली सेवानिवृत्त तट रक्षक अधिकारी स्नेहा सिंह कात्यात के पति अरविंद लाल साहब सिंह के खिलाफ बिना तलाक दूसरी शादी करने के आरोप में केस दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


मालूम हो देश की चार महिला कोस्ट गार्ड अफसरों में शामिल रहीं स्नेहा सिंह कात्यात (30) की  दो महीने पहले रविवार को लखनऊ के पीजीआई के अंसल सिटी स्थित लेवाना सेलेब्रिटी गार्डन अपार्टमेंट में नौवीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पाकिस्तान समुद्री सीमा पर तैनात रहीं स्नेहा का शव अपार्टमेंट की खुली पार्किंग में पड़ा मिला था। स्नेहा ने 6 जुलाई को डिप्टी कमांडेंट पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। पति अरविंद ने इसे हादसा बताते हुए तहरीर दी थी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने बताया कि अरविंद का पहली पत्नी से विवाद चल रहा है। उसके खिलाफ प्रयागराज निवासी पहली पत्नी शिखा सिंह के पिता मनोज कुमार सिंह ने शिकायत की थी जिस पर एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मनोज कुमार सिंह प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बेटी शिखा की शादी 24 नवंबर 2013 को प्रतापगढ़ के कंधई स्थित अंतपुर गांव निवासी अरविंद से की थी। उस वक्त अरविंद जिंदल स्टील एंड पॉवर लिमिटेड कंपनी में पॉयलट के पद पर कार्यरत थे और उड़ीसा के आंगुल स्थित जेएसपीएल कॉलोनी में रहते थे।

प्रबंधन से शिकायत पर छोड़नी पड़ी नौकरी

मनोज कुमार सिंह का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही अरविंद ने दहेज की मांग लेकर बेटी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। शिखा ने कंपनी के प्रबंधन से शिकायत की, जिसके बाद अरविंद को नौकरी छोड़नी पड़ी। शिखा प्रयागराज स्थित मायके चली गई।

जबकि अरविंद पीजीआई स्थित अंसल सिटी में लेवाना सिलेब्रिटी गार्डन अपार्टमेंट में भाई अजय कुमार सिंह के साथ रहने लगा। शिखा ने प्रयागराज की सिविल लाइंस कोतवाली में अरविंद व उसके पिता लाल साहब सिंह, सास फूल कुमारी सिंह के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करा दिया।

कोर्ट में भी गुजारा भत्ता के लिए उसने मामला दाखिल किया है। इस बीच शिखा को पता चला कि अरविंद ने दूसरी शादी कर ली है। उन्होंने छानबीन की तो मामला सही निकला। मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अरविंद ने पिथौरागढ़ निवासी और सेवानिवृत्त तट रक्षक अधिकारी स्नेहा सिंह कात्यात से 30 मई 2019 को शादी की थी।

पिथौरागढ़ में हुई इस शादी में अरविंद की मां फूल कुमारी सिंह, भाई अजय सिंह और भाभी सुप्रिया सिंह शामिल हुई थीं। अरविंद ने पहली पत्नी को तलाक दिए बगैर दूसरी शादी की जो गैर कानूनी है।

पिता को तुरंत दी जानकारी

शिखा सिंह का कहना है कि पति के दूसरी शादी करने के बारे में उन्हें जानकारी नहीं थीं। कुछ दिन पहले वह गूगल पर कुछ सर्च कर रही थीं तभी कोस्ट गार्ड स्नेहा सिंह कात्यात के बारे में खबर नजर आई। वह खबर पढ़ने लगीं तो स्नेहा के पति के रूप में अरविंद सिंह का नाम लिखा था।

खबर के साथ ही स्नेहा व उनके पति अरविंद के कुछ फोटो भी लगे हुए थे। अरविंद की दूसरी शादी का पता चलते ही उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत अपने पिता को इस बारे में बताया। पिता ने लखनऊ आकर पीजीआई पुलिस से मुलाकात की तो अरविंद के दूसरी शादी की बात सही पाई। उन्होंने स्नेहा के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट निकलवाई, जिसमें पति की जगह पर अरविंद का नाम लिखा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed