फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fir against jal nigam

काटने के बाद नहीं बनाई सड़क, जल निगम पर होगा मुकदमा

Thu, 15 Oct 2020 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Fir against jal nigam
काटने के बाद नहीं बनाई सड़क, जल निगम पर होगा मुकदमा
विज्ञापन

इस्मालगंज द्वितीय वार्ड में जल निगम ने आठ महीने पहले सीवर लाइन डालने के लिए सतुआ तालाब जाने वाली रोड खोदकर छोड़ दी थी।
बुधवार को वार्ड में निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त अजय द्विवेदी को स्थानीय निवासियों ने मामले की पूरी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने जल निगम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश जोनल अभियंता को दिया।
इस दौरान स्वच्छता के प्रति वार्डवासियों को जागरूक करने के लिए रैली भी निकाली र्गई। नगर आयुक्त ने बताया कि सड़क न बनने से लोगों को परेशानी हो रही थी।
यही नहीं, वार्ड में काफी संख्या में खाली प्लॉट मिले। इनमें भीषण गंदगी जमा थी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन प्लॉट मालिकों का पता कर बाउंड्रीवाल कराने का नोटिस जारी करें।
विज्ञापन

ऐसा न करने वालों पर जुर्माना लगाया जाए। प्लॉटों पर जमा गंदगी को भी साफ कराने का निर्देश दिया। इस दौरान एक प्लॉट मालिक से मौके पर ही जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद नगर आयुक्त ने सतुआ तालाब के आसपास कूड़ा जमा पाया। उन्होंने कार्यदायी संस्था मेसर्स संजय को चेतावनी दी कि यदि शाम तक सफाई न कराएगा तो उसे हटा दिया जाएगा।
इसके अलावा जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए तालाब जाने वाले मार्ग पर बंद चैंबर को भी खुलवाने का निर्देश नगर आयुक्त ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed