फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fir against four accused in murder of Farmer

पूर्व ब्लाक प्रमुख सहित चार पर किसान की हत्या का केस

Sat, 09 Jul 2022 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Fir against four accused in murder of  Farmer
किसान की हत्या में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
बंथरा के गढ़ी चुनौटी के दरियापुर निवासी किसान लालाराम की बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उनका शव जंगल में पड़ा मिला।
विज्ञापन

लालाराम के बेटे विशंभर ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामगोपाल सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी।
इसके आधार पर पुलिस ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख, उनके बेटे रीतेश, भतीजे हीरेश और ब्रजभान सिंह के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। देर रात तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ सकी थी।
दरियापुर निवासी एडवोकेट विशंभर रावत के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह वह कोर्ट चला गया, जबकि पिता लाला रावत (50) ट्रैक्टर लेकर गांव से कुछ दूर खेत जोतने चले गए।
विज्ञापन

विशंभर के मुताबिक, देरशाम वह घर आया तो पता चला कि पिता अभी तक नहीं लौटे हैं। रात करीब आठ बजे विशंभर अपने दोस्त एडवोकेट राहुल के साथ खेत पर पहुंचा।
जहां काफी खोजबीन के बाद करीब 20 फीट गहरे खदान के गड्ढे में ट्रैक्टर उलटा पड़ा मिला। गड्ढे में कूदकर लाला को ट्रैक्टर के नीचे ढूंढने लगा, लेकिन पिता नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद विशंभर की सूचना पर पहुंचे गांव के अन्य लोगों ने मिलकर लाला को तलाशना शुरू किया।
काफी देर बाद लाला खदान के गड्ढे से करीब 100 मीटर दूर बबूल के पेड़ के नीचे खून से लथपथ मृत पड़े मिले। उनके सिर से खून बह रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मामले में विशंभर ने गढ़ी चुनौटी निवासी रितेश, हीरेश, बृजभान सिंह और पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर हत्या का आरोप लगाया है।
तहरीर में लिखा कि पिता ने आरोपियों के खिलाफ काफी दिन पहले उच्च न्यायालय में अवैध खनन कराए जाने से रोकने के लिए एक याचिका दाखिल की थी। इसे लेकर आरोपी रंजिश रखते थे।
कई बार दे चुके थे जान से मारने की धमकी
विशंभर का आरोप है कि हीरेश कई बार लाला को मारने की धमकी भी दे चुका था। आरोप लगाया कि सुबह जब लाला ट्रैक्टर लेकर खेत जा रहे थे। तब पुल के पास हीरेश ने देखा था और लाला को अकेला पाकर अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व पड़ताल के बाद ही ठोस कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तारी के लिए दिया धरना
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए मृतक के परिजन शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे और शव रखकर गांव में धरने पर बैठ गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझाबुझाकर मामला शांत किया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed