फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FIR against 29 petrol pumps of Lucknow.

लखनऊ में चिप से चोरी में 29 और पेट्रोल पंपों पर एफआईआर

Fri, 07 Jul 2017 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 07 Jul 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
FIR against 29 petrol pumps of Lucknow.
file foto - फोटो : अमर उजाला

डिस्पेंसर मशीनों में चिप लगा कर पेट्रोल-डीजल की चोरी में फंसे राजधानी के 29 और पेट्रोल पंप डीलरों के खिलाफ बृहस्पतिवार को एफआईआर दर्ज कराई गई। बाटमाप विभाग के निरीक्षक की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट से आईओसीएल के 17, एचपीसीएल के 10 और बीपीसीएल व एस्सार कंपनी के एक-एक पेट्रोल पंप संचालक कार्रवाई के घेरे में आ गए हैं।

विज्ञापन


एडीएम आपूर्ति आशुतोष अग्निहोत्री के अनुसार शहर के छह पेट्रोल पंपों का लाइसेंस निरस्त कर दिया है जबकि घटतौली में फंसे 8 डीलरों से 80 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन


राजधानी में अब तक 38 पेट्रोल पंप संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। एफआईआर दर्ज हो जाने के बाद पुलिस इन संचालकों के खिलाफ आराधिक वाद के तहत जांच पड़ताल कर कार्रवाई कर सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले संचालकों के खिलाफ गठित टीमों की जांच रिपोर्ट के आधार जिला प्रशासन एसीजेएम प्रथम की कोर्ट में वाद दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू कर चुका है।

वसूला गया 80 हजार रुपये जुर्माना

FIR against 29 petrol pumps of Lucknow.

एडीएम आपूर्ति ने बताया कि जांच के दौरान सिर्फ घटतौली में पकड़े गए 8 पेट्रोल पंप डीलरों के खिलाफ डिस्पेंसर मशीनों से टैंपरिंग या छेड़छाड न मिलने पर शमन (जुर्माना) की कार्रवाई की गई। यहां, पांच लीटर पेट्रोल में 40 से 50 मिली की घटतौली मिली थी। इन सभी पंपों से 80 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।

ताकि वितरण व्यवस्था न गड़बड़ाए
एडीएम आपूर्ति ने बताया कि राजधानी में वितरण से जुड़े एकमुश्त 43 पंपों का संचालन बंद होने से वितरण व्यवस्था बिगड़ने से बचाने के लिए घटतौली में फंसे आठ पंपों की सीज डिस्पेंसर यूनिट व नोजल से अगले दो-तीन दिनों में पेट्रोल वितरण शुरू कराने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed