फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FIR against 205 people, including a BKU leader

Lucknow News: भाकियू नेता समेत 205 पर प्राथमिकी

Fri, 16 Oct 2026 01:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
FIR against 205 people, including a BKU leader
भाकियू नेता समेत 205 पर प्राथमिकी
लखनऊ। गोमतीनगर में 13 अक्तूबर को एलडीए दफ्तर का गेट बंद करके प्रदर्शन करने के आरोपी भाकियू नेता समेत 205 लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। गोमतीनगर पुलिस ने यह कार्रवाई दरोगा रवि कुमार सिंह की तहरीर पर की है। दरोगा ने बताया कि 13 अक्तूबर को प्रदर्शन की सूचना पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। देखा कि भारतीय किसान यूनियन के नेता अशोक यादव, उनके भाई आलोक, विवेक, राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर रामचंद्र सिंह, राधा व दो सौ अज्ञात समर्थक अनुचित मांगों पर प्रदर्शन कर रहे थे। आरोप है कि अशोक यादव के कहने पर समर्थक उग्र हो गए और बैरिकेडिंग तोड़ डाली। जबरन मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने लगे। समता मूलक चौराहे पर रोका तो सड़क जाम कर दी। इससे यातायात बाधित हो गया। किसी तरह सभी को रोका गया। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि फुटेज के जरिये अन्य आरोपियों को भी चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed