फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FIR against 160 people who protested by blocking the road

Lucknow News: सड़क जाम कर प्रदर्शन करने वाले 160 लोगों पर एफआईआर

Tue, 19 Mar 2024 01:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
FIR against 160 people who protested by blocking the road
लखनऊ। अलीगंज सेक्टर ई में एसयूवी से कुचलकर तीन साल की राधिका की मौत के बाद सीतापुर हाईवे जाम कर प्रदर्शन करने वाले 160 लोगों के खिलाफ सोमवार को पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। डीसीपी नॉर्थ एआर शंकर ने बताया कि मामले में दिनेश, पुत्तू, अरुण, बल्ला, अभिशांत सैनी, मुन्ना, कुंती, राजू गुप्ता, रामू व अर्पिता और 150 अज्ञात लोग शामिल हैं। बलवा, मार्ग बाधित करने आदि धाराओं में रिपोर्ट लिखी गई है। दूसरी ओर आरोपी एसयूवी चालक कुनाल को सोमवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। डीसीपी के मुताबिक कोर्ट से आरोपी को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर किसी की जान लेने की धारा में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed