फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Finance minister Arun Jaitley in Varanasi.

'आप' में कलह पर वित्तमंत्री अरुण जेटली ने दी सलाह!

Sat, 28 Mar 2015 07:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 28 Mar 2015 07:50 PM IST
विज्ञापन
Finance minister Arun Jaitley in Varanasi.

भारत के वित्तमंत्री अरुण जेटली का कहना है कि आम आदमी पार्टी को दिल्ली की जनता द्वारा दिया गया मौका 'अपरिपक्व राजनीति' में बर्बाद नहीं करना चाहिए, क्योंकि जनता को उनसे काफी उम्मीदें हैं।

विज्ञापन


बनारस में संत मोरारी बाबू की कथा में भाग लेने और गंगा में शव वाहिनी की शुरुआत करने आए वित्तमंत्री ने कहा कि आप को जनता से किए अपने वादे पूरे करने चाहिए, क्योंकि जनता ने भारी उम्मीदों के साथ उन्हें वोट किया है।
विज्ञापन


आप की आंतरिक कलह और स्टिंग आपॅरेशन से सामने आए टेप पर जेटली ने कहा कि आप को दिल्ली की जनता ने ये ऐतिहासिक मौका दिया है, इसलिए उन्हें इसे आपसी खींचतान में बर्बाद नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेटली ने तंज कसते हुए कहा कि यह वाकई नई तरह की राजनीति है, जब एक नेता बात करता है तो दूसरे उसे रिकॉर्ड कर लेते हैं, मैंने इस तरह की राजनीति की उम्मीद आप से नहीं की थी।

केजरीवाल ने योगेंद्र और प्रशांत को दी गाली

Finance minister Arun Jaitley in Varanasi.

गौरतलब है कि हाल ही में सामने आए एक ऑडियो टेप में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आप के संस्‍थापक सदस्य प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव को गाली दे रहे हैं।

भूमि अधिग्रहण पर भी बोले जेटली

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून सरकार की प्रतिष्ठा का सवाल नहीं है। प्रदेश सरकारें चाहें तो इसे न लागू करें। यह बाध्यकारी नहीं है।

2013 का भूमि अधिग्रहण कानून अव्यावहारिक है। इसे किसान हित में बदला जा रहा है। मगर विपक्षी दल जानबूझ कर इसका विरोध कर रहे हैं, क्योंकि इससे मोदी सरकार की साख बढ़ने वाली है। उन्होंने कहा कि काशी में बिजली, पानी और सड़क की व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed