फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   final voter list for 2026 UP Panchayat elections will now be published on June 10

यूपी पंचायत चुनाव 2026: फिर बढ़ गई मतदाता सूची की तारीख, अब 10 जून को प्रकाशित होगी अंतिम लिस्ट; पढ़ें अपडेट

Sat, 18 Apr 2026 09:25 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 18 Apr 2026 09:25 PM IST
सार

यूपी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। एक बार फिर अंतिम मतदाता सूची की तारीख बढ़ा दी गई है। अब अंतिम सूची 10 जून को प्रकाशित होगी। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...

विज्ञापन
final voter list for 2026 UP Panchayat elections will now be published on June 10
UP Panchayat Election - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तारीख एक बार फिर बढ़ गई है। अब अंतिम सूची 10 जून को प्रकाशित की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसकी जानकारी दी है। ये पांचवीं बार है जब मतदाता सूची प्रकाशन की तारीख बढ़ाई गई है।

विज्ञापन


संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 21 अप्रैल से 28 मई तक मतदाता सूचियों का कंप्यूटरीकरण और डुप्लीकेशन से जुड़ा काम किया जाएगा। 29 मई से 9 जून तक मतदेय स्थलों की मैपिंग, वार्डों का क्रमांकन और फोटो प्रतियां तैयार करने का काम पूरा किया जाएगा। इसके बाद 10 जून को अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। 
विज्ञापन


मालूम हो कि सबसे पहले इस सूची का प्रकाशन 15 जनवरी को होना था। उसके बाद इसमें लगातार तारीखें बढ़ती गईं। 15 जनवरी के बाद इसकी तारीख 6 फरवरी, फिर 28 मार्च, फिर 15 अप्रैल और आखिर में 22 अप्रैल तय की गई थी। तमाम कार्य अभी भी बाकी रह गए हैं, इसलिए पांचवीं बार प्रकाशन की तारीख आगे बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

40.69 लाख बढ़े थे मतदाता

मालूम हो कि 23 दिसंबर 2025 में आयोग ने पुनरीक्षण की अंतिम सूची जारी की थी। अनंतिम सूची में 12.69 करोड़ मतदाता दर्ज थे, जो पिछले चुनाव के मुकाबले 40.19 लाख अधिक हैं। आयोग ने इस पर दावे और आपत्तियां मांगे थे।



प्रदेश भर से लाखों आपत्तियां मिलीं। दावे और आपत्तियों पर आयोग ने सुनवाई पूरी की। अब अन्य कार्य चल रहा है। अब जब अंतिम सूची जारी होगी तब मतदाताओं की वास्तविक बढ़ोतरी की संख्या व कुल मतदाताओं का पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed