फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Final result of recruitment on 670 posts of lower subordinate service released

UPSSSC: अवर अधीनस्थ सेवा के 670 पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम जारी, आयोग ने दी ये जानकारी

Fri, 09 Dec 2022 09:31 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 09 Dec 2022 09:31 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने शुक्रवार को अवर अधीनस्थ सेवा के 670 पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Final result of recruitment on 670 posts of lower subordinate service released
upsssc - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बहुप्रतीक्षित अवर अधीनस्थ सेवा (सामान्य चयन) भर्ती परीक्षा - 2019 का अंतिम चयन परिणाम जारी किया है। आयोग ने शुक्रवार रात परिणाम के साथ ही कट ऑफ भी जारी की है। आयोग ने 672 पदों के सापेक्ष 670 अभ्यर्थियों का चयन किया है।

विज्ञापन


सहायक चकबंदी अधिकारी/सहायक आयतीकरण अधिकारी के 94 में से 93 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इसमें अनारक्षित श्रेणी के 68, एसटी के एक, ओबीसी के 24 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। विपणन निरीक्षक के 194 में से 193 पदों पर अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। इनमें अनारक्षित श्रेणी के 98, एससी के 40, एसटी के 3 और ओबीसी के 52 अभ्यर्थी है। पूर्ति निरीक्षक के सभी 151 पदों पर अभ्यर्थी चयनित हुए है। इनमें अनारक्षित श्रेणी के 77, एससी के 29, एसटी के 4 और ओबीसी के 41 अभ्यर्थी है।
विज्ञापन


सहायक उद्यान निरीक्षक के भी सभी 89 पदों पर चयन हुआ है। इसमें अनारक्षित श्रेणी के 37, एससी के 32, एसटी के 2 और ओबीसी के 18 अभ्यर्थी है। इसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित के लिए आरक्षित एक पद पर मेरिट के अनुसार अन्य अभ्यर्थी का चयन किया गया है। भूतपूर्व सैनिक के लिए आरक्षित 4 में से दो ही पदों पर योग्य अभ्यर्थी मिले है। शेष दो पदों पर अन्य अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना विभाग में अपर जिला सूचना अधिकारी के सभी 11 पदों पर अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। स्थानीय निकाय विभाग निदेशालय में अधिशासी अधिकारी (नगर पंचायत) के 107 पदों पर अनारक्षित श्रेणी के 46, एससी के 22, एसटी के 4 और ओबीसी के 35 अभ्यर्थी चयनित हुए है। राजस्व निरीक्षक के 26 पदों पर अनारक्षित श्रेणी के 9, एससी के 5, एसटी के एक और ओबीसी के 11 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना के अनुसार 92 अभ्यर्थियों को औपबंधिक रुप से अंतिम चयन परिणाम मेंं शामिल किया है। इनका अंतिम चयन परिणाम अभ्यर्थियोंं की ओर से आयोग में प्रस्तुत प्रपत्रों और प्रमाण पत्रों के परीक्षण के बाद आयोग के निर्णय के अधीन होगा।

अधिशासी अधिकारी की कट ऑफ सर्वाधिक
अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत के 107 पदों पर भर्ती में कटऑफ सबसे अधिकारी रही है। इसमें अनारक्षित श्रेणी की कटऑफ 326, एससी की 301, एसटी की 284 और ओबीसी की 317.50 अंक रही।

यह है कट ऑफ

चकबंदी आयुक्त
अनारक्षित श्रेणी 312.50
एससी पद नहीं था
एसटी 282.50
ओबीसी 310.00

विपणन निरीक्षक
अनारक्षित 313.00
एससी 290.00
एसटी 267.50
ओबीसी 310.50

पूर्ति निरीक्षक
अनारक्षित 318.00
एससी 296.00
एससी 275.00
ओबीसी 314.50

सहायक उद्यान निरीक्षक
अनारक्षित 297.00
एससी 262.00
एसटी 223.50
ओबीसी 290.50

अपर सूचना अधिकारी
अनारक्षित 308.00
एससी पद नहीं
एसटी पद नहीं
ओबीसी पद नहीं

अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत
अनारक्षित 326.00
एससी 301.50
एसटी 284.00
ओबीसी 317.50

राजस्व निरीक्षक
अनारक्षित 308.00
एससी 281.00
एसटी 255.00
ओबीसी 303.00

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed