फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Final dry run of Corona vaccination on 11th, Chief Minister gave instructions to review the final preparations

कोरोना टीकाकरण का 11 को फाइनल ड्राई रन, मुख्यमंत्री ने अंतिम तैयारियों की समीक्षा के लिए दिए निर्देश

Wed, 06 Jan 2021 08:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 06 Jan 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
Final dry run of Corona vaccination on 11th, Chief Minister gave instructions to review the final preparations
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
11 जनवरी को कोरोना वैक्सीनेशन का फाइनल ड्राई रन  होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस ड्राई रन के माध्यम से टीकाकरण कार्य की सभी तैयारियों की गहन समीक्षा के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण केंद्र सरकार के निर्धारित किए गए क्रम का प्रत्येक दशा में पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित बैठक में कहा कि कोविड-19 वैक्सीनेशन के प्रथम चरण के लक्षित समूह का डाटा फीड हो गया है। इसी तरह दूसरे चरण के लक्षित समूह के डाटा फीडिंग की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव व उपचार की प्रभावी व्यवस्था बनाए रखने के लिए अस्पतालों में दवाएं, मेडिकल उपकरणों, ऑक्सीजन बैकअप, वायरस की टेस्टिंग कार्य को पूरी क्षमता से संचालित किया जाए। सीएम योगी ने कहा कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोडने में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और सर्विलान्स सिस्टम की महत्वपूर्ण भूमिका है। लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए विभिन्न प्रचार माध्यमों के साथ-साथ पब्लिक एड्रेस सिस्टम का इस्तेमाल किया जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री आरोग्य मेला 10 जनवरी से
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10 जनवरी से मुख्यमंत्री आरोग्य मेला फिर से शुरू करने की निर्देश दिए हैं।  उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी इलाकों के प्राथमिक स्वास्थ्य केद्रों पर होने वाले आरोग्य मेले में लोगों को कोविड-19 से बचाव के बारे में विशेष रूप से जागरूक किया जाए। इस दौरान पात्र व्यक्तियों को आयुष्मान भारत योजना के कार्ड दिए जाएं। उन्होंने मेले के आयोजन के सम्बन्ध में सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, मुख्य सचिव आरके तिवारी व अन्य अधिकारी मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण में शामिल 1500 केंद्रों पर होगा पूर्वाभ्यास
प्रदेश में कोरोना टीकाकरण के प्रथम चरण को पुख्ता बनाने के लिए 11 जनवरी को फाइनल ड्राई में वह सभी 1500 केंद्र शामिल होंगे, जहां प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण होना है। पहले चरण में लगभग नौ लाख स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण होना है। इसमें सरकारी, निजी, संविदा और ठेका कर्मचारी भी शामिल हैं। टीकाकरण के लिए प्रदेश में निजी सरकारी स्वास्थ्य इकाइयों को मिलाकर कुल 1500 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। फाइनल ड्राई रन में प्रत्येक केंद्र की सारी व्यवस्थाओं को देखा जाएगा। जिससे वास्तविक टीकाकरण में कोई खामी न रह जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed