फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Films have a wide reach, but theatre is the base of acting

Lucknow News: फिल्मों की पहुंच दूर तक, पर थियेटर अभिनय का आधार

Sun, 15 Jun 2025 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Films have a wide reach, but theatre is the base of acting
अकादमी में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान हिमानी शिवपुरी, वामन केंद्रे, बिपिन कुमार, राजीव वर्मा, डॉल
लखनऊ। टीवी, रंगमंच और फिल्मों में सक्रिय मशहूर अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने कहा कि यह बात सच है कि हिंदी फिल्मों की पहुंच दूर तक होती है, उसे ज्यादा लोग देख पाते हैं लेकिन अभिनय का आधार थियेटर ही है। ये बातें उन्होंने शनिवार को भारतेंदु नाट्य अकादमी में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कहीं।
विज्ञापन


बीएनए में इन दिनों परास्नातक परीक्षाओं के मद्देनजर ऑडिशन चल रहे हैं। प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राओं के ऑडिशन लेने पहुंचीं हिमानी शिवपुरी ने कहा कि रंगमंच हो या फिर फिल्में, सभी विधाओं की अपनी अहमियत होती है। इस दौरान मौजूद वरिष्ठ रंगकर्मी पद्मश्री वामन केंद्रे ने कहा कि महाराष्ट्र में थियेटर का आज भी बहुत महत्व है और वहां लोग टिकट लेकर नाटक देखने आते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी खासकर लखनऊ में नाटकों को देखने के प्रति दर्शकों की रुचि बढ़ रही है।
विज्ञापन

बीएनए के पहले बैच के छात्र और प्रसिद्ध हास्य कलाकार राकेश श्रीवास्तव और अभिनेता राजीव वर्मा ने कहा कि भारतेंदु नाट्य अकादमी के प्रयासों से लखनऊ में विगत वर्षों में थियेटर को लेकर काफी बदलाव आया है। इस दौरान बीएनए के निदेशक बिपिन कुमार, केंद्रीय ललित कला अकादमी-अलीगंज के सचिव देवेंद्र त्रिपाठी, प्रशिक्षक डॉ. सुमित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल से ही हो शुरुआत, रंगमंच भी पढ़ाया जाए

चंडीगढ़ में भारतीय रंगमंच विभाग की अध्यक्ष प्रो. नवदीप कौर ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि स्कूल से ही शुरुआत होनी चाहिए और बच्चों को रंगमंच भी विषय के रूप में पढ़ाया जाना चाहिए। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित डॉली अहलूवालिया ने कहा कि जब हमने थियेटर शुरु किया था तो बहुत ज्यादा पाबंदियां थीं, प्रशिक्षण केंद्र भी कम थे लेकिन अब जमाना बदल गया है और बड़ी संख्या में छात्रों को सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed