फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Film studio will take shape in kursi-deva road

Lucknow News: कुर्सी-देवा रोड पर 27 एकड़ में बनेगा फिल्म स्टूडियो, 96 करोड़ का होगा निवेश, फिल्मों के लिए तैयार किए जाएंगे सेट और शूटिंग फ्लोर

Sun, 05 Feb 2023 09:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Film studio will take shape in kursi-deva road
लखनऊ। फिल्मों की शूटिंग के लिए बेहतर जगह और सेट अब लखनऊ में ही मिल जाएंगे। इसके लिए निजी निवेश से राजधानी का पहला फिल्म स्टूडियो कुर्सी-देवा रोड पर बनाया जाएगा। शनिवार को प्रदेश सरकार और लखनऊ फिल्म टूरिज्म प्राइवेट लिमिटेड में एमओयू हुआ। 27 एकड़ में फिल्म स्टूडियो बनाने में कंपनी करीब 96 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। दो साल में इंदिरा नहर के किनारे एंड्रा वैली में यह तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

कंपनी के निदेशक नितिन मिश्रा ने प्रोजेक्ट के लिए इन्वेस्ट यूपी के अपर कार्यकारी अधिकारी संग इंटेंट का एमओयू किया। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रोजेक्ट के लिए एमओयू साइन किया जाएगा। निदेशक सूचना व सचिव फिल्म बंधु शिशिर को कंपनी के निदेशक ने मुलाकात कर बताया कि यूपी में अपनी तरह का यह पहला फिल्म स्टूडियो होगा। इसके अंदर रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, अस्पताल, जेल, मार्केट, बंगला के सेट मिल जाएंगे। बाहर की लोकेशन दिखाने के लिए जरूरी शूटिंग फ्लोर भी यहां बनाए जाएंगे। इसका फायदा यह होगा कि एक ही जगह पर फिल्म निर्माण के लिए अलग-अलग लोकेशन का सेट मिल जाएगा। सूचना निदेशक का कहना है कि फि ल्म स्टूडियो बनने से यूपी की प्रतिभाओं को भी मौका मिल सकेगा। फि ल्म बंधु की तरफ से कंपनी को हर संभव सहयोग के लिए आश्वासन भी उन्होंने दिया।
विज्ञापन

क्रोमा की सुविधा भी मिलेगा
निदेशक नितिन मिश्रा ने बताया कि दो साल में यह स्टूडियो शूटिंग के लिए तैयार हो जाएगा। यहां फिल्म के अलावा सीरियल, वेब सीरीज की शूटिंग के लिए क्रोमा सेट की सुविधा भी हम दिलावाएंगे। इसके अलावा शूटिंग क्रू व कलाकारों को रुकने की सुविधा भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed