फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   film production training for youths in uttar pradesh

यूपी में युवकों को दी जाएगी फिल्म प्रोडक्शन की ट्रेनिंग, होगें ये कोर्स

Wed, 01 Nov 2017 02:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 01 Nov 2017 02:21 PM IST
विज्ञापन
film production training for youths in uttar pradesh
डेमो - फोटो : डेमो

यूपी के युवकों का फिल्म प्रोडक्शन केक्षेत्र में काम करने का  सपना जल्द पूरा होने वाला है। इसके लिए उप्र कौशल विकास मिशन ने पहल शुरू कर दी है। इसकेतहत फिल्म निर्माण क्षेत्र में काम करने के  इच्छुक युवकों को इससे संबंधित विभिन्न विधाओं की ट्रेनिंग प्रदेश में ही दिलाई जाएगी।

विज्ञापन


मिशन ने ट्रेनिंग दिलाने के लिए पार्टनर के तौर पर पूना व मुंबई की तीन संस्थाओं से अनुबंध करने की तैयारी भी कर ली है। फिल्म प्रोडक्शन के क्षेत्र में रोजगार की व्यापक संभावनाओं और यूपी में मैनपावर की उपलब्धता को देखते हुए कौशल विकास मिशन ने इस क्षेत्र में युवकों को ट्रेनिंग दिलाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


पहले चरण में करीब  2000 युवकों को फिल्म निर्माण से जुड़ी विभिन्न विधाओं की ट्रेनिंग दिलाने का लक्ष्य है। इसकेलिए चयनित युवकों को फिल्म प्रोडक्शन से  संबंधित छह कोर्सों की ट्रेनिंग दी जाएगी। सभी कोर्स में 190 घंटे से लेकर 550 घंटे तक की ट्रेनिंग दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ समेत अन्य शहरों में भी ट्रेनिंग सेंटर

film production training for youths in uttar pradesh
डेमो - फोटो : डेमो
ट्रेनिंग की खास बात यह होगी कि ट्रेंड युवकों को केंद्रीय कौशल विकास मंत्रालय के अधीन कार्य करने वाली संस्था ‘नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग’(एनसीवीटी) द्वारा सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। अभी  तक ट्रेनिंग देने वाली कंपनी ही सर्टिफिकेट देती थी।

विभाग के एक उच्च  पदस्थ सूत्रों ने बताया कि ट्रेनिंग देने के लिए चयनित कंपनियों से एमओयू कराने को लेकर सभी बिंदुओं पर चर्चा हो चुकी है। जल्द ही कंपनी के प्रतिनिधि लखनऊ आएंगे। तभी विभागीय मंत्री की मौजूदगी में एमओयू पर हस्ताक्षर की औपचारिकता पूरी की जाएगी। ये कंपनियां प्रदेश में लखनऊ समेत कुछ अन्य शहरों में ट्रेनिंग सेंटर खोलेंगी।

ट्रेनिंग पूरा कराने के बाद  ट्रेंड युवकों में से 70 प्रतिशत का प्लेसमेंट ट्रेनिंग देने वाली कंपनी को ही  कराना होगा। इसमें से 35 प्रतिशत युवकों को किसी न किसी संस्थान या प्रोडक्शन हाउस में अनिवार्य रूप से स्थायी नौकरी दिलानी होगी। जबकि, शेष 35 प्रतिशत युवकों को सेल्फ इंपलायमेंट के तौर पर रोजगार मुहैया कराने का प्रावधान किया गया है। 

इन कोर्सों में दी जाएगी ट्रेनिंग
असिस्टेंट वीडियो एडिटर, डिजिटल कैमरा फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी,  डिजिटल ऑडियो रिकॉर्डिंग, लाइटिंग असिस्टेंट व मॉस कम्युनिकेशन। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed