फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   film Drishyam will tax free in up

अजय देवगन की हिट फिल्म 'दृश्यम' यूपी में हुई टैक्स फ्री

Tue, 11 Aug 2015 07:48 PM IST
Updated Tue, 11 Aug 2015 07:48 PM IST
विज्ञापन
film Drishyam will tax free in up

इन दिनों अखिलेश यादव सरकार सिने प्रेमियों को लगभग हर सप्ताह एक खुशखबरी जरूर देती है। यह खुशखबरी हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों को टैक्स फ्री करने से जुड़ी होती है।

विज्ञापन


टैक्स फ्री करने की इस कड़ी में अब नया नाम जुड़ा है अजय देवगन की फिल्म दृश्यम का। मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इस बात पर मोहर लगा दी गई कि निशिकांत कामत निर्देशित इस फिल्म को यूपी के दर्शक बिना मनोरंजन कर चुकाए देख सकेंगे।
विज्ञापन


यूपी कैबिनेट के अनुसार दृश्यम फिल्म में पारिवारिक मूल्यों की रक्षा तथा परिवार की सुरक्षा के लिए नायक द्वारा कोई भी कष्ट एवं अत्याचार सहने के लिए तैयार रहने को दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस आधार पर इसे मनोरंजन कर से मुक्त किए जाने का अनुरोध फिल्म के निर्माता द्वारा किया गया था। प्रदर्शन समिति द्वारा फिल्म देखने के उपरान्त फिल्म को मनोरंजन कर से मुक्त किए जाने की संस्तुति की गई है, जिसके दृष्टिगत मंत्रिपरिषद ने यह निर्णय लिया।

31 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म का प्रमोशन करने के लिए अजय देवगन खुद ही लखनऊ पहुंचे थे। पहले 1090 के ऑफिस में जाने के बाद अजय ने यूपी के सीएम अखिलेश यादव से भी मुलाकात की थी।

हाल ही में टैक्स फ्री की गईं फिल्में

film Drishyam will tax free in up

इधर यूपी सरकार के द्वारा लगातार ही फिल्मों को टैक्स फ्री करने का सिलसिला चल पड़ा है। ज्यातादर फिल्मों के निर्माता-निर्देशक सीएम से मिलकर अपनी फिलम को टैक्स फ्री करवाने का अनुरोध करते हैं तो कुछ मामलों में सीएम स्वयं ही ‌संज्ञान लेते हुए फिल्म को यूपी में टैक्स फ्री कर देते हैं।

पिछले एक वर्ष में प्रियंका चोपड़ा अभिनीत ‘मेरी कॉम’, रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी’, अमिताभ बच्चन की ‘भूतनाथ रिटर्न्स’, ‘कटियाबाज द पावरलेस’, माधुरी दीक्षित की ‘डेढ़ इश्किया’, आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘पीके’, अर्जुन कपूर की ‘तेवर’, आयुष्मान खुराना की ‘हवाईजादा’, ‘हमारी अधूरी कहानी’, ‘जय हो डेमोक्रेसी’ और सलमान खान अभिनीत ‘बजरंगी भाईजान’ टैक्स फ्री हो चुकी है।

फिल्‍म के टैक्स फ्री हो जाने से उन दर्शकों पर बोझ बहुत कम पड़ता है जो सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में फिल्म देखना पसंद करते हैं। नियमों के मुताबिक मनोरंजन कर से मुक्त होने के बाद भी मल्टीप्लेक्सों में टिकट के दामों को फर्क नहीं पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed