{"_id":"68368102977cd9c2b60ae2f5","slug":"film-city-boney-kapoor-submitted-the-layout-plan-of-film-city-big-film-festivals-will-be-held-along-with-sho-2025-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Film City: बोनी कपूर ने दाखिल किया फिल्म सिटी का लेआउट प्लान, शूटिंग के साथ होंगे बड़े फिल्म समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Film City: बोनी कपूर ने दाखिल किया फिल्म सिटी का लेआउट प्लान, शूटिंग के साथ होंगे बड़े फिल्म समारोह
Wed, 28 May 2025 09:17 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 28 May 2025 09:17 AM IST
सार
इंटरनेशनल फिल्म सिटी के निर्माण की राह साफ हो गई है। मंगलवार को निर्माता बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी ने फिल्म सिटी का लेआउट प्लान सौंप दिया है।
विज्ञापन
बोनी कपूर ने सौंपा फाइनल ले आउट
- फोटो : इंस्टाग्राम @boney.kapoor
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘इंटरनेशनल फिल्म सिटी’ के निर्माण की राह साफ हो गई है। मंगलवार को निर्माता बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी ने फिल्म सिटी का लेआउट प्लान यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथाॅरिटी (यीडा) को सौंप दिया। अब यीडा इस प्लान की समीक्षा करेगा और जरूरी अनुमोदन के बाद निर्माण कार्य को औपचारिक रूप से शुरू कर दिया जाएगा। फिल्म सिटी यमुना एक्सप्रेसवे के सेक्टर-21 में 1000 एकड़ में विकसित की जा रही है। पहले चरण में 230 एकड़ भूमि पर काम शुरू होगा, जिसकी अनुमानित लागत 1510 करोड़ है।
विज्ञापन
यमुना प्राधिकरण (यीडा) के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि विभिन्न अधिकारियों की मौजूदगी में मंगलवार को फिल्म निर्माता और फिल्म सिटी के निर्माण की जिम्मेदारी हासिल करने वाले बोनी कपूर ने अपनी कंपनी की ओर से पूरी परियोजना से संबंधित लेआउट प्लान को दाखिल किया है। सीईओ अरुण वीर सिंह ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य पूरी तरह समझौते के अनुसार ही होगा। कोई बदलाव बिना मंजूरी के स्वीकार नहीं किए जाएंगे। पार्किंग, लैंडस्केपिंग और बागवानी जैसी मंजूरी के लिए अलग से एनओसी लेनी होगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सर्वाधिक 18 प्रतिशत ग्रॉस रेवेन्यू शेयर का प्रस्ताव देकर हाईएस्ट बिडर के रूप में चयनित बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी को लेटर ऑफ अवार्ड पिछले वर्ष जारी किया जा चुका है। परियोजना के तहत फिल्म सिटी का मास्टर प्लान 30 जनवरी 2025 को अनुमोदित किया गया। परियोजना का निर्माण तीन चरणों में अगले आठ वर्षों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में 230 एकड़ में निर्माण कार्य होगा, जबकि भविष्य में शेष 770 एकड़ भूमि पर फेज-2 और फेज-3 के अंतर्गत विस्तार किया जाएगा। पहले 155 एकड़ में फिल्म स्टूडियो, साउंड स्टेज, पोस्ट प्रोडक्शन यूनिट और फिल्म इंस्टीट्यूट जैसे मुख्य ढांचे तैयार होंगे। इसके अलावा, 75 एकड़ में रिटेल, ऑफिस और मनोरंजन कॉम्प्लेक्स वाला व्यवसायिक केंद्र बनाया जाएगा। यह प्रोजेक्ट करीब 5 लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियों के अवसर पैदा करेगा। परियोजना का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों कराया जाएगा।
विज्ञापन
ये होगा फिल्म सिटी में
-10,000 सीटों वाला कन्वेंशन सेंटर, जहां बड़े फिल्म समारोह और कार्यक्रम होंगे
-भारतीय सिनेमा पर आधारित म्यूजियम
-खास फिल्म फेस्टिवल क्षेत्र, जिसमें गेस्ट हाउस और ऑडिटोरियम होंगे
-कलाकारों के लिए अलग से आवास व्यवस्था-
भारत की अलग-अलग वास्तुकला शैलियों वाले छोटे स्टूडियो यूनिट, जो शूटिंग या ठहरने के लिए किराए पर लिए जा सकेंगे
-बड़े साउंड स्टेज और अंडरवाटर शूटिंग स्टूडियो
-भारतीय सिनेमा पर आधारित म्यूजियम
-खास फिल्म फेस्टिवल क्षेत्र, जिसमें गेस्ट हाउस और ऑडिटोरियम होंगे
-कलाकारों के लिए अलग से आवास व्यवस्था-
भारत की अलग-अलग वास्तुकला शैलियों वाले छोटे स्टूडियो यूनिट, जो शूटिंग या ठहरने के लिए किराए पर लिए जा सकेंगे
-बड़े साउंड स्टेज और अंडरवाटर शूटिंग स्टूडियो