फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   file online complaint against builders

लखनऊः अब एप से घर बैठे दर्ज करा सकेंगे बिल्डरों के खिलाफ शिकायत

Thu, 25 Oct 2018 11:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 25 Oct 2018 11:09 AM IST
विज्ञापन
file online complaint against builders
डेमो

किसी भी बिल्डर या कॉलोनाइजर के खिलाफ उप्र भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) में अब घर बैठे ही शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसके लिए यूपी रेरा ने बुधवार को मोबाइल एप की शुरूआत की है। यूपी आम लोगों को यह सुविधा देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। 

विज्ञापन


यूपी रेरा के सदस्य बलविंदर कुमार के सुझाव के आधार पर तैयार किए गए इस एप की खास बात यह है कि कहीं पर अपंजीकृत प्रोजेक्ट शुरू होने की शिकायत के साथ ही मौके की फोटो भी अपलोड किया जा सकेगा। इस एप के लॉन्च होने से उन लोगों को सबसे अधिक सहूलियत मिलेगी, जो राजधानी से दूर के शहरों में रहते हैं।
विज्ञापन


उनको शिकायत दर्ज कराने के लिए अब लखनऊ या नोएडा स्थित रेरा ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है। यूपी रेरा के अध्यक्ष राजीव कुमार का कहना है कि मोबाइल एप के शुरू होने से उन प्रोजेक्टों का पता लगाने में आसानी होगी, जिनका पंजीकरण अब तक नहीं कराया गया है और बिल्डर या प्रमोटर अवैध तरीके से लोगों को प्लॉट या फ्लैट का आवंटन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लागत का 10 प्रतिशत देना होगा जुर्माना

file online complaint against builders
डेमो
रेरा अध्यक्ष ने बताया कि एप के जरिए अपंजीकृत प्रोजेक्ट का पता चलने पर उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई होगी और उनसे प्रोजेक्ट की लागत की 10 प्रतिशत राशि जुर्माने के तौर पर वसूली जाएगी। उन्होंने कहा कि एप के माध्यम से शिकायत मिलने पर फौरी कार्रवाई होने से लोगों को धोखाधड़ी से बचाने में मदद मिलेगी।

राजीव कुमार ने बताया कि रेरा में प्रमोटरों व बिल्डरों के खिलाफ दर्ज शिकायतों के सुनवाई का ब्यौरा भी उपलब्ध होगा। शिकायत दर्ज कराने वाले आवंटी इस एप केजरिए यह पता लगा सकेंगे कि उनसे जुड़ेमामले की सुनवाई कब और कहां होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed