{"_id":"6abd79fccc39fc73d10aaa79","slug":"file-containing-sa-apartments-map-not-found-documents-to-be-sought-from-the-builder-lucknow-news-c-13-lko1070-1945386-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ढूंढे नहीं मिली एसए अपार्टमेंट की मानचित्र वाली फाइल, बिल्डर से मांगे जाएंगे दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ढूंढे नहीं मिली एसए अपार्टमेंट की मानचित्र वाली फाइल, बिल्डर से मांगे जाएंगे दस्तावेज
विज्ञापन
एसए अपार्टमेंट कई जगह से जर्जर है।
लखनऊ। गोलागंज के बारूदखाना स्थित खतरनाक एसए अपार्टमेंट की फाइल एलडीए में नहीं मिल रही है। इसके चलते अपार्टमेंट के निर्माण से जुड़ी सही जानकारी सामने नहीं आ पा रही है। सोमवार को अपार्टमेंट के ढहने की आशंका की जानकारी सामने आने के तीन दिन बाद भी एलडीए उन इंजीनियरों और अफसरों के नाम सार्वजनिक नहीं कर सका है, जिनकी निगरानी में छह मंजिला अवैध अपार्टमेंट खड़ा हुआ।
फाइल नहीं मिलने से यह भी स्पष्ट नहीं है कि अपार्टमेंट का मानचित्र एकल आवासीय भवन के लिए पास हुआ था या बहुमंजिला अपार्टमेंट के लिए। हालांकि, एलडीए वीसी ने मंगलवार को मल्टीस्टोरी का मानचित्र पास होने की बात कही थी, लेकिन फाइल के अभाव में इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है।
वहीं, एलडीए के जानकारों के मुताबिक बिल्डर ने बेसमेंट प्लस तीन मंजिल का मानचित्र पास कराया था, लेकिन पहले पांच मंजिल का निर्माण किया और बाद में छठी मंजिल पर पेंटहाउस बनाना शुरू कर दिया। यानी तीन मंजिल के मानचित्र पर छह मंजिल खड़ी कर दी गईं। फाइल ढूंढने में यह लापरवाही इसलिए भी सवाल खड़े करती है, क्योंकि जिस जमीन पर अपार्टमेंट बना है, वह एलडीए के इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की जमीन है।
विज्ञापन
आसपास के अपार्टमेंट पर भी नजर
एलडीए के जोनल अधिकारी ने बुधवार को एसए अपार्टमेंट को ध्वस्त करने का नोटिस जारी कर दिया, लेकिन आसपास बने करीब दर्जनभर अन्य अपार्टमेंटों की अभी जांच शुरू नहीं हुई है। ये भी एसए अपार्टमेंट की तरह ही बने बताए जा रहे हैं। जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह ने बताया कि फिलहाल एसए अपार्टमेंट को नोटिस दिया गया है। आसपास के अन्य अपार्टमेंटों की भी जांच कराई जाएगी और अवैध मिलने पर नोटिस जारी होगा।
तीन दिन बाद भी जिम्मेदारों के नाम नहीं
एसए अपार्टमेंट की अवैध मंजिलों के निर्माण में किन इंजीनियरों और अधिकारियों की भूमिका रही, इसका पता एलडीए तीन दिन बाद भी नहीं लगा सका है। प्रशासन की ओर से सिर्फ यह बताया जा रहा है कि संबंधित अधिकारियों से जिम्मेदारों की सूची मांगी गई है। इससे कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
Iफाइल अभी नहीं मिली है। बिल्डर से भी दस्तावेज मांगे जाएंगे। मानचित्र पास होने के बाद फाइल कई विभागों में चली जाती है, इसलिए संबंधित अधिकारियों को इसे तलाशने के निर्देश दिए गए हैं। एलडीए नियमानुसार कार्रवाई कर रहा है।I
Iज्ञानेंद्र वर्मा, अपर सचिव एलडीएI