{"_id":"660b495ed45cd084330dee64","slug":"fighter-planes-will-land-on-agra-lucknow-expressway-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में दहाड़ेंगे लड़ाकू विमान: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उतरेंगे सुखोई-जगुआर, आज से 11 अप्रैल तक रहेगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में दहाड़ेंगे लड़ाकू विमान: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उतरेंगे सुखोई-जगुआर, आज से 11 अप्रैल तक रहेगा बंद
Tue, 02 Apr 2024 05:25 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 02 Apr 2024 05:25 AM IST
सार
एक्सप्रेसवे की एयर स्ट्रिप में तीसरी बार हो रही लड़ाकू विमानों की रिहर्सल में छह और सात अप्रैल को जगुआर, सुखोई, मिराज-2000 विमान यहां उतरेंगे।
विज्ञापन
मिराज-2000 लड़ाकू विमान
विस्तार
आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 2 अप्रैल से 11 अप्रैल तक यातायात बंद रहेगा। भारतीय वायु सेना के गगन शक्ति अभियान के तहत अभ्यास के चलते 10 दिनों के लिए यातायात के लिए डायवर्जन लागू किया गया है।
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे की एयर स्ट्रिप में तीसरी बार हो रही लड़ाकू विमानों की रिहर्सल में छह और सात अप्रैल को जगुआर, सुखोई, मिराज-2000 विमान यहां उतरेंगे। इसके चलते 2 से 11 अप्रैल तक बांगरमऊ, उन्नाव की हवाई पट्टी के साढ़े तीन किमी क्षेत्र को ब्लाक रखा जाएगा। वाहनों को सर्विस रोड से होकर गुजारा जाएगा।
विज्ञापन
दो अप्रैल सुबह आठ बजे से 11 अप्रैल को दोपहर 12 बजे तक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के चैनेज 239+600 से चैनेज 244+400 के मध्य यातायात को सर्विस रोड के माध्यम से डायवर्ट किया जाएगा। इससे पहले पहली बार 2016 में भारतीय वायु सेना ने छह लड़ाकू विमान उतारे थे।
विज्ञापन