फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fight in marriage in up

दूल्हे को दुल्हन नहीं बाइक चाहिए! मारपीट, पहुंची पुलिस

Fri, 01 May 2015 11:51 AM IST
Updated Fri, 01 May 2015 11:51 AM IST
विज्ञापन
fight in marriage in up

धानेपुर थाना क्षेत्र के इंद्रापारा गांव में बुधवार को बारात लेकर आए दूल्हे ने दहेज में बाइक न मिलने पर शादी करने से इन्कार कर दिया। दुल्हन के पिता ने मनाने का प्रयास किया तो बाराती मारपीट पर उतारू हो गए। इससे नाराज घरातियों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

विज्ञापन


इस दौरान घरातियों ने दूल्हे और उसके पिता को बंधक बना लिया। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दूल्हे और उसके पिता को थाने ले आई। दुल्हन के पिता ने दूल्हे व उसके पिता के खिलाफ धानेपुर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


धानेपुर थाना क्षेत्र के इंद्रापारा गांव निवासी रक्षाराम के मुताबिक उसने अपनी बेटी की शादी इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संचित के बेटे ऋषि के साथ तय की थी। बुधवार शाम को रक्षाराम के दरवाजे पर बारात पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनाने के बीच शुरु हुई मारपीट

fight in marriage in up

रक्षाराम ने बताया कि द्वारपूजा के बाद जब फेरे शुरू होने थे, इसी बीच दूल्हे ने दहेज में बाइक की मांग की। रक्षाराम ने जब मोटरसाइकिल देने में असमर्थता जताई तो नाराज दूल्हे ने शादी करने से इन्कार कर दिया। इस पर रक्षाराम ने दूल्हे व उसके पिता को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने और मारपीट पर उतारू हो गए। शादी से इन्कार करने से नाराज ग्रामीणों ने बरातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस पर बाराती भाग निकले।

ग्रामीणों ने दूल्हे व उसके पिता को बंधक बना लिया। बवाल की सूचना मिलने के बाद गुरुवार सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे व उसके पिता को हिरासत में ले लिया। रक्षाराम ने संचित व ऋषि के खिलाफ धानेपुर थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष देवेंद्र पांडेय का कहना है कि दोनों पक्षों ने सुलह समझौता कर लिया। इसलिए मामले की रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed