फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fight for seats in buses going to Maha Kumbh

Lucknow News: महाकुंभ जाने वाली बसों में सीट के लिए मारामारी

Fri, 14 Feb 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 14 Feb 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Fight for seats in buses going to Maha Kumbh
रतापुर चौराहा स्थित हाईवे पर महाकुंभ जाने के लिए रोडवेज बस में चढ़ते यात्री। - फोटो : संवाद
रायबरेली। माघ पूर्णिमा स्नान के बाद प्रयागराज से बस भरी हुई आईं। इससे कई लोगों को लखनऊ जाने के लिए सीट नहीं मिली। सिविल लाइन चौराहे पर रुकने वाली बसों में चढ़ने के लिए मारामारी रही। यही हाल बछरावां बस स्टैंड का भी रहा। लखनऊ जाने के लिए लोग परेशान रहे। कई लोगों ने खड़े होकर यात्रा की। प्रयागराज जाने वाली बसें भी भरी रहीं। अधिकतर को अपने साधन से प्रयागराज जाना पड़ा।
विज्ञापन


शाही स्नान के बाद प्रयागराज से बसों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है। इस कारण सिविल लाइंस पर लखनऊ जाने के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा। रायबरेली डिपो की बसें प्रयागराज में लगी हैं, जिससे डिपो की बस भी लखनऊ रूट पर कम चल रही हैं। इस तरह यात्रियों को प्रयागराज रूट की बसों से ही लखनऊ जाना पड़ता है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस पर लोग बसों का इंतजार करने को मजबूर हुए। प्रयागराज से बसें आईं तो जगह नहीं मिली। सफर करने के लिए यात्रियों के बीच विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हुई। जिस पर परिचालक को बीच बचाव करना पड़ा। उधर, सिविल लाइन्स पर जाम न लगे, इसे लेकर पुलिस ने बसों को चौराहा से पांच की मीटर की दूरी पर खड़ा कराया, जिससे यात्रियों को बस पकड़ने के लिए दौड़ भी लगानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन



निजी वाहनों ने वसूला मनमाना किराया
बसों में जगह न मिलने से निजी वाहनों से लोग लखनऊ तक का सफर करने को मजबूर हुए। इस दौरान वाहन चालकों ने मनमाना किराया भी वसूल किया। उन लोगों के सामने अधिक दिक्कत रही जो परिवार के साथ लखनऊ जाने के लिए बसों का इंतजार कर रहे थे।


जिले में जाम की स्थिति नहीं रही। जगतपुर और सलोन के होल्डिंग एरिया में कुछ श्रद्धालु भोजन के लिए रुके थे। जिनको भोजन का प्रबंध कराया गया। जाम कहीं न लगे, इसे लेकर हाईवे से जुड़े थानों और कोतवाली को दिशा निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारी भी भ्रमण कर रहे हैं।
- सिद्धार्थ, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed