फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fight for cheap tomatoes in Lucknow

लखनऊ: सस्ता सरकारी टमाटर लेने की कतार में लग रहे हैं दुकानदार, 70 का लेकर 150 में कर रहे हैं बिक्री

Fri, 11 Aug 2023 08:22 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ
अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 11 Aug 2023 08:22 PM IST
सार

पत्रकारपुरम में शुक्रवार को वैन पहुंचने पर ऐसा करने पर लोगों की दुकानदार से कहासुनी हो गई। नौबत मारपीट तक पहुंच गई।

विज्ञापन
Fight for cheap tomatoes in Lucknow
लखनऊ में सस्ते टमाटर के लिए लगी कतारें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 गली-मुहल्लों में ठेलों पर टमाटर बेचने वाले व छोटे दुकानदार भी सस्ते टमाटरों के लिए कतारों में लग रहे हैं। एनसीसीएफ से 70 रुपये किलो टमाटर खरीदकर 160 रुपये में बेच रहे हैं। पत्रकारपुरम में शुक्रवार को वैन पहुंचने पर ऐसा करने पर लोगों की दुकानदार से कहासुनी हो गई। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। शुक्रवार को शहर की 15 जगहों पर वैन के जरिए 150 कुंतल टमाटर की बिक्री हुई।

विज्ञापन


बाजार में टमाटर के भाव आसमान में हैं। टमाटर आम लोगों की पहुंच से दूर हो रहा है। उनके खाने से गायब हो गया है। ऐसे में आम लोगों की सुविधा के लिए एनसीसीएफ की ओर से राजधानी में वैन चलाई जा रही हैं और अलग-अलग स्थानों पर जाकर यह वैन टमाटर बिक्री कर रही हैं। एक व्यक्ति को एक किलो टमाटर ही उपलब्ध कराया जा रहा है। यहां बाजार दर से सस्ता टमाटर दिया जा रहा है। सिर्फ 70 रुपये किलो में टमाटर मिल रहा है। ऐसे में छोटे सब्जी दुकानदार व ठेले पर सब्जी बेचने वाले भी इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार को राजधानी में बीस जगहों पर टमाटर की बिक्री की गई। इसमें पत्रकारपुरम चौराहे पर दोपहर में जब वैन पहुंची तो देखते ही देखते कतार लग गई। कतार में लगे लोगों ने बताया कि छोटे सब्जी दुकानदार व ठेले वाले भी टमाटर लेने के लिए लग गए। ऐसे में उनकी वजह से आम लोगों को टमाटर नहीं मिल पाए। जब उन्हें मना किया गया तो कहासुनी होने लगी। मारपीट तक की नौबत आ गई। हालांकि, लोगों को शांत कराया गया और एक घंटे के अंदर सारा टमाटर बिक गया। स्थानीय नागरिक रजनीकांत ने बताया कि छोटे दुकानदार व ठेले वाले सस्ता टमाटर खरीदकर ठेलों पर उसे बाजार दर से कम रेट पर बेच रहे हैं। 150 से 160 रुपये प्रति किलो में टमाटर बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से दो दिन चलेगा विशेष अभियान

वहीं एनसीसीएफ के क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह ने बताया कि शुक्रवार को राजधानी में 15 जगहों पर वैन के जरिए टमाटर बेचे गए। कुल 150 कुंतल टमाटर बिका। वहीं शुक्रवार से दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाएगा। ताकि अधिक से अधिक लोगों तक सस्ते व किफायती टमाटर पहुंच सके। उन्होंने आगे बताया कि जहां भीड़ कम होती हैं, वहां एक की जगह दो किलो तक टमाटर लोगों को दिए जा रहे हैं।

शनिवार को यहां बिकेगा सस्ता टमाटर

-नवीन गल्ला मंडी गेट नंबर दो, सीतापुर रोड
-एनसीसीएफ ऑफिस विज्ञानपुरी, महानगर
-बंगला बाजार के पास, आशियाना
-लेखराज पन्ना के पास, विकासनगर
-केंद्रीय भवन अलीगंज के पास
-मित्तल जनरल स्टोर के पास, महानगर
-सरयू अपार्टमेंट, गोमतीनगर विस्तार
-नगर निगम दफ्तर, कपूरथला
-बख्शी का तालाब, सीतापुर रोड
-स्पोर्ट्स कॉलेज, कुर्सी रोड
-श्रंगारनगर मेट्रो स्टेशन, आलमबाग
-मुख्य तिराहा, चिनहट
-इंदिराभवन, अशोक मार्ग
-आरएमएस पैथौलॉजी के पास, निरालानगर
-साईं मंदिर बी-ब्लॉक चौराहा, इंदिरानगर
-लखनऊ लॉन के पास, फैजुल्लागंज
-लक्ष्मण गौशाला, जानकीपुरम
-मीना बेकरी रोड, राजाजीपुरम
-नेपालगंज चौराहा, तेलीबाग
-रवीन्द्रालय के बाहर, चारबाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed