फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Board examinations will be held at 127 centres in the capital.

Lucknow News: राजधानी में 127 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा

Tue, 27 Oct 2026 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
UP Board examinations will be held at 127 centres in the capital.
लखनऊ। राजधानी में शैक्षिक सत्र 2026-27 की यूपी बोर्ड परीक्षा इस बार 127 केंद्रों पर होगी। इस संबंध में प्रस्तावित केंद्रों की सूची सोमवार को प्रयागराज माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव भवगती सिंह ने जारी कर दी है। पिछली बार 121 केंद्र थे जबकि इस बार 127 केंद्र हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र पांडेय ने बताया कि केंद्रों के चयन या केंद्रों में स्कूलों के आवंटन में किसी तरह की आपत्ति होने पर छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य और विद्यालय प्रबंधक परिषद के पोर्टल upmsp.edu.in पर 28 अक्तूबर तक ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों का चयन तहसील स्तरीय समिति की ओर से सत्यापित और अपडेट की गई विद्यालयों की आधारभूत सूचनाओं के आधार पर किया गया है। आपत्तियां वहीं स्वीकार होंगी जिनके साक्ष्य होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक को प्राप्त आपत्तियों की जांच कर समय से निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


20 किलोमीटर तक दूर भेजे गए विद्यार्थी

विद्यालयों से परीक्षा केंद्रों की दूरी के मानक तय हैं। छात्राओं को विद्यालय से सात किलोमीटर के भीतर जबकि छात्रों को 12 किलोमीटर दूरी के भीतर ही परीक्षा केंद्र मिलना निर्धारित है। इसके बावजूद कई विद्यालयों के विद्यार्थियों को उनके स्कूल से 15 से 20 किलोमीटर दूर परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र पांडेय का कहना है कि यदि कोई आपत्ति आती है तो उसे केंद्र निर्धारण समिति निस्तारित करेगी।
विज्ञापन




केस-1

बख्शी का तालाब स्थित राजकीय हाईस्कूल खनतारी का परीक्षा केंद्र जानकीपुरम स्थित संत एसराम इंटर कॉलेज को बनाया गया है। दोनों विद्यालयों के बीच की दूरी करीब 20 किलोमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन




केस- 2

आदर्श नगर, कल्याणपुर स्थित बीडी कॉन्वेंट इंटर कॉलेज का परीक्षा केंद्र बॉयज एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज को बनाया गया है। दोनों के बीच लगभग 15 किलोमीटर की दूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed