फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Workshop held for digital library

Lucknow News: डिजिटल लाइब्रेरी के लिए हुई कार्यशाला

Tue, 27 Oct 2026 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Workshop held for digital library
लखनऊ। बीबीएयू में सोमवार को पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग की ओर से कोहा सॉफ्टवेयर पर पांच दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। इसमें प्रतिभागियों को डिजिटल लाइब्रेरी प्रबंधन, पुस्तकों की कैटलॉगिंग, रिकॉर्ड रखरखाव और निर्गमन-वापसी की तकनीकी जानकारी दी जाएगी। कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने कहा कि डिजिटल युग में तकनीकी दक्षता जरूरी है। कोहा जैसे ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर से पुस्तकालयों के कामकाज को सरल और व्यवस्थित बनाने के साथ समय की बचत भी की जा सकती है। मुख्य अतिथि कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान के कंसल्टेंट प्रोफेसर पीपी रावत ने पुस्तकालय प्रबंधन में डिजिटल सॉफ्टवेयर की उपयोगिता बताई। संकायाध्यक्ष प्रो. शिल्पी वर्मा, विभागाध्यक्ष प्रो. शरद सोनकर, संयोजक डॉ. विनीत कुमार, प्रो. केएल महावर, डॉ. सोमीपेम आर. शिमरे, डॉ. नीतेश कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed