{"_id":"6374b0b7e6dab678e7115a35","slug":"fight-between-two-teachers-in-a-school-of-khalilipur-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: दो शिक्षिकाओं के बीच गालीगलौज के बाद छात्रों के सामने मारपीट, अखाड़ा बन गया विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: दो शिक्षिकाओं के बीच गालीगलौज के बाद छात्रों के सामने मारपीट, अखाड़ा बन गया विद्यालय
Wed, 16 Nov 2022 03:13 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 16 Nov 2022 03:13 PM IST
सार
रायबरेली के खलीलपुर के एक प्राथमिक विद्यालय में दो शिक्षिकाओं के बीच जमकर मारपीट हो गई। छात्रों के सामने हुए झगड़े के बाद विद्यालय में अराजकता का माहौल उत्पन्न हो गया।
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायबरेली जिले के डलमऊ विकासखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खलीलपुर में तैनात दो शिक्षिकाओं के बीच आपसी विवाद के चलते विद्यालय अखाड़ा बन गया। शिक्षिकाओं के बीच छात्रों के सामने जमकर मारपीट भी हुई। जिससे विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।
विज्ञापन
विद्यालय के प्रधानाध्यापक के हस्तक्षेप के बाद मामले को शांत कराया गया। वहीं शिक्षिका पूजा वर्मा की डलमऊ कोतवाली में दी गई तहरीर के आधार पर दूसरी शिक्षिका के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।
विज्ञापन
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के खलीलपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को किसी बात को लेकर प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो शिक्षिकाओं में कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते दोनों में हाथापाई हो गई जिस पर विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
वहीं, एक शिक्षिका पूजा वर्मा निवासिनी रामनगर उरई जनपद जालौन द्वारा डलमऊ कोतवाली में बताया गया कि मंगलवार को विद्यालय में तैनात शिक्षिका अनीता द्वारा जाति सूचक गालियां देते हुए हाथापाई करने लगी और हाथ के अंगूठे को अपने दांतो से काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। इसकी शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी केके तिवारी से की गई है।
कोतवाली प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि शिक्षिका पूजा वर्मा द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी डलमऊ केके तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है और जांच कराई जा रही है।