फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fight between two man for lady dancer

लेडी डांसर के लिए हुई खींचतान, गोलियां भी चली

Thu, 30 Apr 2015 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करछना
ब्यूरो/अमर उजाला,करछना Updated Thu, 30 Apr 2015 09:55 AM IST
विज्ञापन
Fight between two man for lady dancer

यमुनापार के करछना इलाके में बुधवार शाम एक डांसर के लिए दो आरकेस्ट्रा संचालक भिड़ गए। मिर्जापुर की इस डांसर के लिए खींचतान मची तो मारपीट होने लगी। एक आरकेस्ट्रा संचालक की ओर से फायरिंग भी की गई।

विज्ञापन


चार लोग घायल हो गए। 100 नंबर पर फोन किए जाने पर पुलिस पहुंची तो दूसरे पक्ष के लोग भाग गए। करछना थाने की पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


बरांव में रहने वाले कमल सोनकर ने अपने आरकेस्ट्रा ग्रुप में मिर्जापुर की एक युवती को बतौर डांसर जोड़ रखा है। कमल से पहले युवती इसी गांव के संजय सोनकर के आरकेस्ट्रा ग्रुप से जुड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डांसर का हाथ पकड़ा तो शुरू हुआ झगड़ा

Fight between two man for lady dancer

बुधवार शाम करीब चार बजे युवती आई तो संजय सोनकर अपने साथी शेरू की मदद से हाथ पकड़कर उसे अपने घर की ओर खींचने लगा। युवती की चीख सुनकर आए कमल और उसके परिजनों ने विरोध किया तो संजय की तरफ से हमला कर दिया गया।

मारपीट के साथ ही पत्थर भी चलाए गए। फिर आरोप है कि संजय की ओर से चार फायर किए गए। मारपीट और गोलियां चलने से गांव में खलबली मच गई।

हमले में कमल (35), उसकी पत्नी सरिता (30), मनीता सोनकर (28) और गंगा देवी (32) जख्मी हो गईं। 100 नंबर सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो संजय समेत सभी हमलावर भाग गए थे। पुलिस ने संजय और शेरू समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed