फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fight between two groups, action taken against Inspector

जमीन के विवाद में दो गुटों में मारपीट, पार्षद घायल, समर्थकों ने घेरा एसीपी कार्यालय, इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

Tue, 23 Aug 2022 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Fight between two groups, action taken against Inspector
ठाकुरगंज के न्यू हैदरगंज वार्ड में सोमवार सुबह जमीन कब्जा करने को लेकर दो गुटों में जमकर लाठी-डंडे चले व पथराव हुआ। इसमें पार्षद विजय कुमार भुर्जी का सिर फट गया। इसके अलावा दोनों गुट के छह लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन

पार्षद ने वकील श्याम नारायण मिश्रा सहित सात नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
वहीं, देर शाम को नगर निगम जोन-6 के इंजीनियर ने वकील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। देर शाम सात बजे पार्षद समर्थक एसीपी चौक कार्यालय पर डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन किया। इसके बाद इंस्पेक्टर ठाकुरगंज हरिशंकर चंद को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन

एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक, विजय कुमार भुर्जी हैदरगंज प्रथम वार्ड के पार्षद हैं। उनका आरोप है कि वकील श्याम नारायण बेसमेंट की भूमि से एक मीटर आगे बढ़कर निर्माण करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह नगर आयुक्त के निरीक्षण के बाद पार्षद निर्माण स्थल के पास खड़े थे। इस बीच वकील और उनके लोग आकर गालीगलौज करने लगे। विरोध पर मारपीट शुरू हो गई।
इस बीच पार्षद के पक्ष से भी लोग आ गए। दोनों गुटों में हुए संघर्ष में पार्षद का सिर फट गया, जबकि श्रवण प्रजापति, आनंद अवस्थी और रवि समेत छह लोग जख्मी हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं, घटना से आक्रोशित पार्षद समर्थकों ने थाने का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया।

सूचना पर एडीसीपी थाने पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दिया। पार्षद की तहरीर पर श्याम नारायण मिश्रा, प्रकाश नारायण, प्रेम नारायण, राजा, रानू, गोलू और रिशु नामजद के अलावा 15 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed