फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fight between sp and bsp workers.

पढ़िए यहां क्यों चले सपा-बसपाइयों में लात-घूंसे!

Fri, 12 Dec 2014 12:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 12 Dec 2014 12:25 PM IST
विज्ञापन
fight between sp and bsp workers.

प्रतिष्ठा का सबब बने जिला पंचायत चुनाव में दोनों पक्षों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। चुनाव नतीजा आते ही जबरदस्त बवाल हो गया।

विज्ञापन


सपा और बसपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गए जिला पंचायत अध्यक्ष उपचुनाव में अंतत: जीत बसपा जिलाध्यक्ष बल्देव वर्मा ने हासिल की।

उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष महेंद्र सिंह की पत्नी आशा वर्मा को छह वोटों से हराया। इससे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष उपचुनाव में मतदान के दौरान सपाई और बसपाई बुरी तरह भिड़ गए।


जिला पंचायत सदस्य कमलेश श्रीवास को मतदान स्थल के बाहर से जबरन उठा ले जाने की सपा नेताओं द्वारा की गई कोशिश ने माहौल बिगाड़ दिया।

सदस्य को खींच ले जाने व बचाने की जंग में नेताओं ने एक दूसरे पर खूब लात-घूसे से और थप्पड़ बरसाए।

खींचतान में कमलेश श्रीवास के कपड़े चीथड़े हो गए। बहुत देर तक पुलिस तमाशा देखती रही। बिगड़ने पर सदस्य को सपाई और बसपाइयों से अलगकर अर्द्धनग्न अवस्था में सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
विज्ञापन


इस पर वहीं मौजूद बसपाइयों ने भी जवाबी मोर्चा संभाल लिया और कमलेश को अपनी ओर खींचकर सपाइयों से छुड़ाने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed