{"_id":"5c20b988bdec22571c311d67","slug":"fifteen-year-old-girl-runaway-from-girl-child-care-home-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के बालिका गृह से 15 साल की बच्ची फरार, घटना से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के बालिका गृह से 15 साल की बच्ची फरार, घटना से हड़कंप
Mon, 24 Dec 2018 08:24 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 24 Dec 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ के मोतीनगर बालिका गृह से रविवार तड़के 15 साल की बच्ची छत के रास्ते से फरार हो गई। सूचना मिलते ही राजकीय बालिका गृह में हड़कंप मच गया। साथ ही बालिकागृह के कर्मचारियों ने इसकी जानकारी अधिक्षीका रीता टमटा को दी।
विज्ञापन
जिसके बाद हरकत में आते ही तुरंत इस बात की सूचना पुलिस थाने में दी गई, नाका थाने के इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह ने बताया कि यह लड़की ट्रेनों में भीख मांगती थी। जिसका रेस्क्यू करके चाइल्डलाइन ने 18 दिसंबर को राजकीय बालिका गृह को सौंपा गया था।
विज्ञापन
राजधानी में मोतीनगर बालिका ग्रह से 18 दिसंबर को चाइल्ड लाइन के द्वारा 15 साल की चांदनी को लाया गया था, जो ट्रेनों और सड़कों पर भीख मांगती थी। जिसके बाद लड़की की काउंसिलिंग की गई।
विज्ञापन
महज 4 दिन में ही लड़की बालिका गृह से भाग गई। दूसरी तरफ बाल गृह का लगातार अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाता है, लेकिन कई घंटे बीतने के बाद भी अभी तक कोई सुराग नहीं लगा।
आपको बता दें कि बाल आयोग अध्यक्ष डॉ. विशेष गुप्ता ने बाल गृह का निरीक्षण किया था। इससे पता चलता है बालिका गृह के कर्मचारी कितने लापरवाह हैं। बच्चियां बालिका गृह में कितनी सुरक्षित हैं।