फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FIEO Report: Noida number one in exports, Lucknow slips two places... UP reaches fourth place

FIEO Report: निर्यात में नोएडा नंबर वन, लखनऊ दो पायदान फिसला... यूपी चौथे नंबर पर पहुंचा

Wed, 06 Aug 2025 11:11 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 06 Aug 2025 11:11 AM IST
सार

फियो की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2024-25 में यूपी से 1.86 लाख रुपये का निर्यात किया गया है। वहीं, छोटे जिलों ने निर्यात में अप्रत्याशित वृद्धि दर्ज की है।
 

विज्ञापन
FIEO Report: Noida number one in exports, Lucknow slips two places... UP reaches fourth place
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश ने निर्यात के क्षेत्र में नया कीर्तिमान रच दिया है। वित्त वर्ष 2024-25 में प्रदेश का कुल निर्यात 1.86 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया जो पिछले वर्ष की तुलना में 16 हजार करोड़ ज्यादा है। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (फियो) की रिपोर्ट के मुताबिक, इसके साथ ही यूपी निर्यात के मामले में राष्ट्रीय स्तर पर चौथे पायदान पर पहुंचा गया है।

विज्ञापन


गौतमबुद्धनगर (नोएडा) और गाजियाबाद जैसे औद्योगिक शहरों ने निर्यात में अपनी मजबूत स्थिति कायम रखी। प्रदेश के कुल निर्यात में आधे से ज्यादा हिस्सा (94 हजार करोड़ रुपये) नोएडा का है। गाजियाबाद दूसरे तो कानपुर रैंकिंग सुधारकर तीसरा स्थान पर पहुंच गया है। फियो के महानिदेशक अजय सहाय का कहना है कि लगातार हो रहे औद्योगिक विकास, इंटीग्रेटेड क्लस्टर और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के दम पर अगले एक साल में यूपी का निर्यात दो लाख करोड़ रुपये के पार हो जाएगा। फियो के यूपी प्रमुख आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि छोटे जिलों ने अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जिस थानेदार की छत्रछाया में बढ़ा छांगुर... उसने लखनऊ में खरीदी करोड़ों की जमीन; जमीनों पर कराया था कब्जा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मिर्जापुर में लाल निशान के पार हुई गंगा, 14 की मौत, लखीमपुर खीरी शारदा भी खतरे के निशान से ऊपर


कहां से क्या हुआ निर्यात
नोएडा से होने वाले निर्यात में इलेक्ट्रॉनिक्स, सॉफ्टवेयर सेवा और रेडीमेड कपड़ों का प्रमुख योगदान है। ऑटो कंपोनेंट्स, एफएमसीजी उत्पाद और फार्मा में मजबूत स्थिति के दम पर गाजियाबाद दूसरे स्थान पर है। कानपुर चमड़े और मुरादाबाद धातु हस्तशिल्प में पकड़ बनाए है। कानपुर ने निर्यात में 16% वृद्धि दर्ज की है।

15वें स्थान पर लखनऊ
रिपोर्ट के मुताबिक, निर्यात के मामले में लखनऊ 13वें से 15वें स्थान पर लुढ़क गया है। अलीगढ़ (छठे), भदोही (सातवें), उन्नाव (आठवें), अमरोहा (नौवें), संभल (10वें), रामपुर (14वें) और हापुड़ (13वें) जैसे छोटे जिलों ने अप्रत्याशित वृद्धि दर्ज की है।
 
शीर्ष 5 जिलों से निर्यात
जिला वर्ष 2024-25 वर्ष 2023-24
नोएडा 94272 84465
गाजियाबाद 14949 13420
कानपुर नगर 10401 8991
मुरादाबाद 10391 10128
आगरा 7555 7052

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed