फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ficci flo award

Lucknow News: महिला उद्यमिता को मिला सम्मान

Wed, 15 Mar 2023 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
ficci flo award
लखनऊ। फिक्की फ्लो के लखनऊ व कानपुर चैप्टर्स ने मंगलवार को महिला उद्यमिता का जश्न मनाया। होटल हयात में आयोजित समारोह में 12 महिला उद्यमियों को उनके योगदान के लिए फ्लो यूपी विमेंस अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एमएसएमई मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने इन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर फ्लो लखनऊ की वाइस चेयरपर्सन स्वाति वर्मा और एफएलओ कानपुर की सीनियर वाइस चेयरपर्सन स्नेहा गुप्ता महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम की इवेंट चेयरपर्सन थीं।
विज्ञापन



72 घंटे में लगाएं उद्योग, 25 फीसदी सब्सिडी पाएं

मंत्री राकेश सचान ने कहा कि महिलाएं स्वतः रोजगार से जुड़ें इसके लिए सरकार लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा दे रही है। अब बिना झंझट के कोई भी व्यक्ति यूपी के अंदर ७२ घंटे में उद्योग लगा सकता है। उन्होंने कहा कि 25 फीसदी तक की सब्सिडी का लाभ उठाएं। महिलाओं के लिए ऋण व्यवस्था काफी आसान है।
विज्ञापन

क्या है फ्लो यूपी अवाॅर्ड्स

चेयरपर्सन सीमू घई ने बताया कि एफएलओ यूपी अवार्ड्स एफएलओ कैलेंडर की सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में से एक है। यह आयोजन न केवल पहचान और पुरस्कार देता है, बल्कि हमारे राज्य की असाधारण महिलाओं द्वारा किए गए कार्यों का उत्सव भी मनाता है। इस वर्ष फ्लो यूपी महिला पुरस्कारों का 8वां संस्करण आयोजित किया गया। इसकी शुरुआत 2016 में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




कानपुर व अयोध्या की महिला उद्यमी भी सम्मानित
कला और संस्कृति को बढ़ावा देते उद्यम में बेहतर प्रदर्शन के लिए कानपुर की रोहिणी विज व पुष्पा खन्ना मेमोरियल सेंटर की निदेशक रूमा चतुर्वेदी और हाइजिन और सेनीटेशन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए अयोध्या की प्रीति मौर्या को सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वाली लखनऊ की उद्यमी

अनुप्रिया अग्रवालः तीन वर्षों में पहले स्टार्टअप को दी बुलंदी।

श्रुति शांडिल्यः जैविक कृषि को दे रहीं बढ़ावा।

नेहा मिश्राः सतत विकास आधारित बिजनेस मॉड्यूल किया विकसित।

स्वाति शर्माः विशेष जरूरत वाले बच्चों के लिए कार्यरत, उत्पाद व सेवा उपलब्ध


करा रही हैं।

शालिनी रमनः मेडिसिन और हेल्थकेयर में उत्कृष्ट महिला उद्यमी

विनीता श्रीवास्तवः हॉस्पैटिलिटी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन

रोमा अग्रवालः कपड़ा व फैशन क्षेत्र में दखल रखती हैं।

शोभा ठाकुरः शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित।

डॉ. मधुलिका सिंहः दो से तीन करोड़ का टर्नओवर देने वाली कंपनी से संबद्ध
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed