{"_id":"67c4c01ae5ec77ce1300d61e","slug":"fiber-optic-bronchoscopy-can-save-life-in-jaw-injury-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1100443-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जबड़े की चोट में फाइबर ऑप्टिक ब्रोंकोस्कोपी बचा सकती है जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जबड़े की चोट में फाइबर ऑप्टिक ब्रोंकोस्कोपी बचा सकती है जान
विज्ञापन
कार्यशाला में जानकारी देते डॉक्टर।
लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीमएयू) के ट्रॉमा सेंटर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रेमराज के मुताबिक जबड़े की चोट वाले घायलों में सांस का प्रबंधन करने में फाइबर ऑप्टिक ब्रोंकोस्कोपी वरदान साबित हो रही है। इससे मरीजों की जान बचाना संभव हो रहा है। वे रविवार को संस्थान के एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर विभाग और एयरवे मैनेजमेंट फाउंडेशन के सहयोग से हुई एयरवे कार्यशाला 2025 में बोल रहे थे।
डॉ. प्रेमराज ने बताया कि चोटिल व्यक्ति में सामान्य रूप से मुंह में नली डालकर सांस का प्रबंधन किया जाता है। जबड़े की चोट होने पर ऐसा करना संभव नहीं होता है। इसलिए फाइबर ऑप्टिक ब्रोंकोस्कोपी का इस्तेमाल होता है। इसमें नाक के माध्यम से छोटी नली डाली जाती है।
इसमें लगा कैमरा पूरा रास्ता देखने में सहायक है। घायलों में वीडियो लेंजोस्कोप के माध्यम से तरल पदार्थ, रुकावट या खून के थक्के को आसानी से निकाला जा सकता है। हाई प्रेशर जेट वेंटिलेशन से घायल को शीघ्रता से ऑक्सीजन पहुंचाई जाती है।
विज्ञापन
कार्यशाला का उद्घाटन केजीएमयू की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने किया। इस मौके पर डीन-अकादमिक्स प्रो. अमिता जैन, एएमएफ के निदेशक डॉ. राकेश कुमार, लोहिया संस्थान में एनेस्थीसिया विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पी. के. दास, प्रो. ममता हरजाई मौजूद रहे।
मोटापा और छोटी गर्दन घायलों के लिए खतरनाक
एनेस्थीसिया विभाग की प्रमुख प्रो. मोनिका कोहली ने बताया कि सामान्य रूप से मोटापा व छोटी गर्दन खतरे की वजह बनता है। घायलों के मामले में यह और भी खतरनाक है। मोटे और छोटी गर्दन वालों में सांस का प्रबंधन करते समय नली डालते हुए जख्म से रक्तस्राव के साथ ही दांत टूटने का खतरा भी रहता है। नली से निकले पदार्थ सांस के रास्ते में प्रवेश करके मृत्यु का कारण बन सकते हैं।