फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   female teacher and handicapped old were found hanged

फंदे से लटके मिले शिक्षिका और बुजुर्ग, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मचा हड़कंप

Fri, 19 Jun 2020 03:54 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Fri, 19 Jun 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
female teacher and handicapped old were found hanged
शिखा द्विवेदी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
लखनऊ के जानकीपुरम में रहने वाली 38 वर्षीय शिक्षिका शिखा द्विवेदी और ठाकुरगंज निवासी 77 वर्षीय दिव्यांग रविशंकर गुप्ता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दोनों के शव बीते 24 घंटे के दौरान अपने-अपने घरों में फंदे से लटके मिले। पुलिस दोनों की मौत को खुदकुशी मान रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी गला दबाकर हत्या की पुष्टि से हड़कंप मच गया। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


जानकीपुरम इंस्पेक्टर ने बताया कि शिखा द्विवेदी सेक्टर एफ में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव का काम करने वाले पति नीरज और 12 साल के बेटे निपुन के साथ रहती थीं। वह एक निजी स्कूल में शिक्षिका थीं। गुरुवार सुबह नीरज दवा की सप्लाई करने मलिहाबाद गए थे। घर पर शिखा और निपुन अकेले थे।
विज्ञापन


दोपहर करीब 12 बजे निपुन मां को खोजते हुए दूसरी मंजिल पर गया तो दुपट्टे के फंदे से उन्हें लटकता देख चीख पड़ा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और फंदा काटकर शिखा को अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान शिखा ने दम तोड़ दिया। नीरज और आसपास रहने वालों ने किसी तरह की आशंका नहीं जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना था कि दंपती के बीच कोई तनाव नहीं था। दोनों हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े दिखते थे। ऐसे में खुदकुशी पर संदेह जताया। देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शिखा की गला दबाकर हत्या की बात सामने आई तो नीरज व पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए। इंस्पेक्टर का कहना है कि घर पर 12 साल का बेटा था और बाहर का कोई व्यक्ति आया-गया भी नहीं। ऐसे में हत्या करने जैसी परिस्थितियां नहीं दिख रही हैं। जांच की जा रही है।

रविशंकर ने की थीं दो शादियां

इसके अलावा ठाकुरगंज के सरीपुरा निवासी 77 वर्षीय रविशंकर गुप्ता बुधवार देर शाम घर पर ही खिड़की से बंधे फंदे से लटके मिले। बुजुर्ग के दोनों पैर खराब थे। पुलिस का कहना है कि रविशंकर गुप्ता की पत्नी की 15 दिन पहले मौत हो गई थी। बेटे सर्वेश ने बताया कि मंगलवार को वह मुहल्ले के अपने करीबियों के साथ बैठे सामान्य बातचीत कर रहे थे।

उनके खुदकुशी करने की कोई वजह परिजनों ने नहीं बताई। हालांकि, मुहल्ले के लोग दोनों पैरों से दिव्यांग रविशंकर के फांसी लगाने की बात हजम नहीं कर पा रहे हैं। लोगों का कहना था कि उनके दोनों पैर जमीन को छू रहे थे, जिससे कोई साजिश लग रही है। बुजुर्ग की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की बात सामने आने से पुलिस परेशान है।

पुलिस ने बताया कि रविशंकर गुप्ता ने दो शादियां की थीं। उनकी पहली पत्नी की संतान नहीं हुई तो परिजनों ने साली से शादी करा दी। उनसे रविशंकर के दो बेटे और एक बेटी हुई। बड़ा बेटा सर्वेश भारतीय स्टेट बैंक में अधिकारी है और तीन महीने पहले ही उसने महानगर निवासी युवती से अंतरजातीय विवाह किया है। रविशंकर पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी पत्नी के साथ यहां रहने आए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed