फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Female constable accused LIU ACP and Inspector of harassment in lucknow

UP: प्रताड़ना से तंग आ गई हूं...कर लूंगी खुदकुशी; महिला सिपाही ने एलआईयू के एसीपी और इंस्पेक्टर पर लगाया आरोप

Thu, 13 Jul 2023 09:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 13 Jul 2023 09:40 AM IST
सार

महिला सिपाही ने एलआईयू के एसीपी और इंस्पेक्टर पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। आरोप है कि एलआईयू में तैनात महिला आरक्षी ने वीडियो बनाया था। महिला सिपाही ने कमिश्नर को पत्र भेजा है। पुलिस कमिश्नर ने एडीसीपी मध्य मनीषा सिंह को मामले की जांच सौंपी है।

विज्ञापन
Female constable accused LIU ACP and Inspector of harassment in lucknow
महिला सिपाही ने लगाया प्रताड़ना का आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कमिश्नरेट के लोकल इंटेलीजेंस यूनिट (एलआईयू) में तैनात मुख्य आरक्षी अभिलाषा सिंह ने एसीपी एलआईयू अवधेश चौधरी व इंस्पेक्टर जावेद अख्तर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने एक वीडियो मंगलवार देर शाम को बनाया। इसमें आत्महत्या करने की बात कही। 
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर ने एडीसीपी मध्य मनीषा सिंह को मामले की जांच सौंपी है। वहीं, एसीपी ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। तालकटोरा निवासी अभिलाषा सिंह ने पुलिस कमिश्नर एसबी शिरडकर को पत्र लिखा है। इसमें आरोप लगाया कि एलआईयू के अधिकारी उसे परेशान कर रहे हैं। इसकी शिकायत लेकर दो बार कमिश्नर कार्यालय में भी गई, पर उसे पेश नहीं किया गया। 
विज्ञापन


आरोप है कि एलआईयू के एसीपी और कुछ कर्मचारी उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ना दे रहे हैं। विंग में तैनात निरीक्षक जावेद अख्तर अक्सर उस पर गलत टिप्पणी करते हैं। इसकी शिकायत एसीपी से की तो उन्होंने दरवाजे से ही भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिलाषा का आरोप है कि वह फील्ड में तैनात थी, लेकिन एसीपी व निरीक्षक ने साजिश रचकर उसे कार्यालय में अटैच कर दिया। सुबह दस से शाम पांच बजे तक बिना किसी काम के बैठाए रखते हैं। अपने बच्चे की तीमारदारी के लिए एसीपी के पास तीन दिन के अवकाश का आवेदन लेकर गई। आरोप है कि आवेदन पत्र को एसीपी ने बिना देखे फेंक दिया और भगा दिया।
 

प्रताड़ना से तंग हो गई हूं, कर लूंगी खुदकुशी
अभिलाषा ने मंगलवार शाम को एक वीडियो बनाया, जिसे अपने परिजनों व कुछ परिचितों को भेजा। वीडियो में रोते हुए एलआईयू के अधिकारियों की प्रताड़ना की कहानी बयां की। कहा कि तंग आकर खुदकुशी कर लूंगी। मामले की जानकारी पुलिस कमिश्नर एसबी शिरडकर को बुधवार को हुई। एडीसीपी मध्य मनीषा सिंह को जांच सौंपी गई है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed