फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Female attendant scuffled with sister in charge, uproar

Lucknow News: महिला तीमारदार ने सिस्टर इंचार्ज से की हाथापाई, हंगामा

Wed, 02 Jul 2025 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Female attendant scuffled with sister in charge, uproar
धरना देतीं  नर्स।
लखनऊ। डफरिन अस्पताल में मंगलवार सुबह तीमारदारों और सिस्टर इंचार्ज के साथ मारपीट पर हंगामा हो गया। महिला तीमारदार ने ड्यूटी पर तैनात सिस्टर इंचार्ज के साथ मारपीट की, उनका गला दबाने की भी कोशिश की और मोबाइल फोन छीनकर जमीन पर पटक दिया। विवाद इतना बढ़ा कि मौके पर पुलिस बुलानी पड़ा। नर्सिंग स्टाफ ने घटना के विरोध में निदेशक कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया। इससे दो घंटे तक कामकाज बाधित रहा।
विज्ञापन

अस्पताल के वार्ड नंबर पांच में मरीज मोबिसिरा सिद्दीकी भर्ती थीं। ड्यूटी पर सिस्टर इंचार्ज शशि प्रभा सिंह तैनात थीं। शशि का आरोप है कि मरीज और उनकी बहन खदरा मदेयगंज निवासी शायरा बानो ने जबरन अल्ट्रासाउंड कराने की मांग की, जबकि डॉक्टर की ओर से ऐसी कोई जांच नहीं लिखी गई थी। इसे लेकर उनमें तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते हाथापायी में बदल गई।
विज्ञापन

शशि प्रभा ने बताया कि विरोध करने पर मरीज और उसकी बहन ने उनके साथ मारपीट की और गला दबाने की कोशिश की। जब एक अन्य नर्सिंग ऑफिसर सविता ने बीच-बचाव की कोशिश की तो उससे भी धक्का-मुक्की की गई। आरोप है कि इस दौरान घटना का वीडियो बनाने की कोशिश करने पर मरीज और तीमारदार ने दोनों का मोबाइल फोन छीनकर फर्श पर पटक दिया। इस हाथापायी में शशि प्रभा की सोने की चेन भी गुम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामा बढ़ता देख अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचा और किसी तरह स्थिति पर काबू पाया। घटना से आक्रोशित नर्सिंग स्टाफ वार्ड छोड़कर निदेशक कार्यालय के बाहर पहुंच गया और कार्रवाई की मांग को लेकर दो घंटे तक धरने पर बैठ गया, जिससे चिकित्सकीय सेवाएं बाधित रहीं।
सूचना मिलने पर वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और महिला तीमारदार शायरा बानो को हिरासत में लेकर शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed