फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Felooda technique will be used for corona test in Uttar Pradesh.

यूपी: अब फेलूदा तकनीक से भी होगी कोरोना की जांच, एक घंटे के अंदर आ जाएगा परिणाम

Thu, 27 May 2021 01:25 PM IST
ishwar ashish चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ
चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 27 May 2021 01:25 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में फेलूदा तकनीक से कोरोना की जांच शुरू करने की तैयारी है। दो चिकित्सा संस्थानों में इस जांच को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
Felooda technique will be used for corona test in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश में कोरोना की जांच फेलूदा तकनीक से शुरू करने की तैयारी है। यह विधि काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (सीएसआईआर) की ओर से विकसित की गई है। इसमें 40 मिनट से 1 घंटे के अंदर रिजल्ट मिल जाता है।

विज्ञापन


इस विधि से जांच प्रदेश के दो चिकित्सा संस्थानों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू की जाएगी। प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण को इसके निर्देश दिए हैं। संस्थान तय करने के लिए वहां की व्यवस्थाओं के बारे में डीजीएमई चिकित्सा जानकारी जुटा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना के लिए अभी आरटी-पीसीआर, एंटीजन और एंटीबॉडी टेस्ट किए जा रहे हैं। अब इसके लिए फेलूदा (एफईएलयूडीए) टेस्ट की भी तैयारी है। शासन की तरफ से कहा गया है इस जांच के लिए नए उपकरण अथवा मैनपावर की जरूरत हो तो तत्काल कार्य योजना बनाकर शासन को भेजें। सूत्रों का कहना है कि इस जांच को राजधानी में केजीएमयू में शुरू किया जा सकता है। जबकि दूसरे संस्थान को लेकर अभी संशय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

98 फीसदी सटीक रिजल्ट

इसका किट सीएसआईआर, इंस्टीट्यूट ऑफ जेनोमिक्स और इंटीग्रेटिव बायोलॉजी की ओर से तैयार किया गया है। इस जांच में 40 मिनट से 1 घंटे के अंदर रिजल्ट मिल जाता है। इसका रिजल्ट 98 फीसदी तक सटीक पाया गया है। अन्य जांच की अपेक्षा इसका खर्च कम बताया गया है। हालांकि इसमें भी मरीजों के सैंपल लेने के बाद आरएनए एक्सट्रैक्शन और एमप्लीफिकेशन आदि की प्रक्रिया पहले की तरह ही होती है।

नामकरण की कहानी
फेलूदा का नाम डायरेक्टर सत्यजीत रे की फिल्म के एक काल्पनिक पात्र पर रखा गया है। इस किट को विकसित करने वाले वैज्ञानिक देबोज्योति चक्रवर्ती और डॉ. सौविक मैती हैं। वे सत्यजीत रे के फैन हैं। इसलिए इसका नाम फेलूदा रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed