फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fear of the soldier's wife... Jeweller robs her chain to return her chain

Lucknow News: सिपाही पत्नी का डर... चेन लौटाने के लिए सराफ ने की चेन लूट

Tue, 27 May 2025 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 27 May 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Fear of the soldier's wife... Jeweller robs her chain to return her chain
सिपाही पत्नी का डर... चेन लौटाने के लिए सराफ ने की चेन लूट
लखनऊ। जिसे कानून का डर होना चाहिए था, उसे पत्नी का डर ले डूबा। पत्नी को चेन लौटाने के लिए एक सराफ ने महिला से लूटपाट की। यह खुलासा तब हुआ जब कृष्णानगर पुलिस ने पांच सौ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद आरोपी शुभम राजपूत को गंगाखेड़ा रेलवे अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया। शुभम की पत्नी वर्तमान में अयोध्या में महिला सिपाही के पद पर तैनात है।
विज्ञापन


घटना 22 मई की है, जब सरोजनीनगर के शांतिनगर निवासी कृष्णादेवी होटल जेबी स्काई हिल्टन के पास से घर लौट रही थीं। तभी पीछे से आया शुभम झपट्टा मारकर उनकी चेन लूटकर भाग निकला था। पूछताछ में पकड़ में आए आरोपी ने बताया कि कुछ दिन पहले पत्नी की चेन पहनी थी, जो शनि मंदिर में कहीं गिर गई थी। वह डर गया था कि चेन गिरने की जानकारी पर पत्नी नाराज होगी। इसी डर के चलते उसने वारदात कर डाली। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटी गई चेन, पेंडेंट, मोबाइल और बाइक बरामद की है। गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाने वाली टीम को डीसीपी ने ₹25,000 का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


घाटे के कारण बंद कर दी थी दुकान

डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल के मुताबिक, आरोपी शुभम राजपूत अलीनगर सुनहरा का रहने वाला है। वह 2016 से 2019 तक एक सराफ की दुकान में काम कर चुका है और बाद में अपनी खुद की आभूषण की दुकान भी चलाता था। घाटे के कारण उसने दुकान बंद कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed