फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fear due to sound in wheels of chandigarh express

चंडीगढ़ एक्सप्रेस की एसी बोगी के पहिए से तेज आवाज से हड़कंप

Mon, 25 Feb 2019 02:00 AM IST
sahaj sahaj न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: sahaj sahaj Updated Mon, 25 Feb 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
fear due to sound in wheels of chandigarh express
डेमो - फोटो : डेमो
चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ट्रेन की थर्ड एसी बोगी के पहिए से तेज आवाजें आने लगीं। यात्रियों की शिकायत पर ट्रेन को दो जगह रोककर जांच करवाई गई। कुछ नहीं मिला। चारबाग पहुंचने पर कोच को हटाकर दूसरी बोगी लगाई गई। चारबाग रेलवे प्रशासन के मुताबिक, चंडीगढ़ से लखनऊ आ रही ट्रेन केयात्रियों ने बताया कि पहिए से आ रही तेज आवाज से वे घबरा गए। तत्काल कोच कंडक्टर को बताया तो ट्रेन को पहले बरेली स्टेशन पर रोका गया, जहां जांच में कुछ नहीं मिला। ट्रेन रवाना हुई और फिर से आवाज सुनाई दी तो हरदोई स्टेशन पर रुकवाकर जांच करवाई गई। लेकिन सब फिट मिला। इसकेबाद जब गाड़ी चारबाग पहुंची तो उसके एसी कोच 13109 को अलग कर मैकेनिकल फिटनेस के लिए भेज दिया गया। ट्रेन रात 10.30 बजे चंडीगढ़ केलिए रवाना कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed