फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FCI employee dies in accident on Shaheed Path

Lucknow News: शहीद पथ पर हादसे में एफसीआई कर्मचारी की मौत

Fri, 01 Dec 2023 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 01 Dec 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
FCI employee dies in accident on Shaheed Path
लखनऊ। शादी से घर लौट रहे एफसीआई कर्मचारी को बुधवार देर रात पीजीआई इलाके में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। वहीं, मड़ियांव व चिनहट इलाकों में भी सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

आलमबाग के आजादनगर निवासी अनुभव (28) गोंडा एफसीआई में कार्यरत थे। बुधवार रात वह एक दोस्त की शादी में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गए थे। रात डेढ़ बजे लौटते समय पीजीआई इलाके में उतरेठिया के पास शहीद पथ पर उनकी स्कूटी में तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। वाहन से कुचलकर अनुभव गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने अनुभव को अपेक्स ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके पास मिले सामान की मदद से पुलिस ने पहचान कर परिजनों को खबर देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनुभव परिवार के इकलौते बेटे थे।
विज्ञापन

वहीं, मड़ियांव में भिठौली चौराहे से आईआईएम जाने वाली रोड पर बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार वाहन ने 45 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शव की पहचान का प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिली। छानबीन के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिनहट में बृहस्पतिवार सुबह साढ़े पांच बजे अयोध्या हाईवे पर आदर्श ढाबे के पास अज्ञात वाहन ने 35 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी। युवक वाहन में फंसकर काफी दूर तक घसीटता चला गया। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान न हो पाने पर चिनहट पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हादसा करने वाले वाहन का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed