फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fault 10 feet below, power cut for nine hours

Lucknow News: 10 फुट नीचे फॉल्ट, नौ घंटे बिजली गुल

Wed, 18 Jun 2025 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Fault 10 feet below, power cut for nine hours
लखनऊ। राजधानी में आए दिन केबल फॉल्ट और ट्रांसफार्मर जलने से लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। चिनहट के मटियारी गांव के पास 10 फुट नीचे केबल में आए फाॅल्ट से नौ घंटे तक बिजली गुल रही। इससे यहां रह रहे 1200 से अधिक परिवार दिन भर परेशान रहे।
विज्ञापन

बिजली मंगलवार सुबह 11 बजे से गुल हुई तो देर शाम तक नहीं आई। बिजली कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे बाद जब फॉल्ट का पता लगाया तो जेसीबी से खोदाई की गई, लेकिन देर शाम तक केबल सही नहीं किया जा सका। इस दौरान लोगों ने अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। बिजली उपभोक्ताओं ने कहा कि नौ घंटे से अधिक समय तक लोग परेशान रहे, लेकिन अधिकारी ये नहीं बता पाए कि समस्या कितनी देर में दूर हो पाएगी। क्षेत्रीय व्यापारी भी दिन भर परेशान रहे। उन्होंने नाराजगी जाहिर की। इस दौरान मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


चिनहट मटियारी क्षेत्र के उपखंड अधिकारी मनोज पुष्कर ने बताया कि समस्या बड़ी थी। अधिक गहराई में केबल होने के कारण खोदाई में भी दिक्कत हुई। उन्होंने बताया कि रात में 8:10 बजे समस्या दूर कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी परेशान रहे लोग
इंजीनियरिंग उपकेंद्र के तहत जानकीपुरम और सिकंदरपुर के आसपास दोपहर 11 बजे से एक बजे तक घोषित बिजली कटौती की गई। स्थानीय निवासी सुरेश शुक्ला, अर्जुन यादव, राजेश सिंह ने बताया कि दो बजे के बाद भी बिजली की आवाजाही बनी रही।

मीरख नगर फीडर के तहत लगे दो पोल पेड़ गिरने से टूट गए, इससे आसपास के क्षेत्र की बिजली व्यवस्था प्रभावित रही। करीब तीन घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद व्यवस्था में सुधार हो सका।



सोमवार को सीतापुर रोड स्थित प्रियदर्शिनी और भीकमपुर उपकेंद्र से आधी रात को बिजली जाने से उपभोक्ताओं को परेशानी हुई।



इंजीनियरिंग कॉलेज उप केंद्र की 33 केवी लाइन में फॉल्ट आ गया। जिसे अधिकारियों के मुताबिक पांच मिनट में दुरुस्त कर लिया गया।



बीबीएयू के आसपास के उपभोक्ता भी बिजली आपूर्ति ठप होने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed