फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Father of two arrested for kidnapping newlywed woman

Lucknow News: नवविवाहिता के अपहरण में दो बच्चों का पिता गिरफ्तार

Thu, 26 Mar 2026 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 26 Mar 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Father of two arrested for kidnapping newlywed woman
मोहनलालगंज। इलाके के गांव में मायके से विदा होकर ससुराल आई 17 वर्षीय नवविवाहिता को दूसरे समुदाय का युवक गहनों के साथ लेकर चला गया। पुलिस ने दबाव बनाया तो किशोरी के साथ युवक हरियाणा से पांचवें दिन वापस आया। विवाहिता के पति की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

इलाके के गांव की लड़की का दूसरे गांव के युवक के साथ 11 मार्च 2026 को हिंदू रीति से विवाह हुआ था। गौना होने के बाद मायके से पहली बार ससुराल आई विवाहिता को शादी के आठ दिन बाद 20 मार्च को इलाके के ही गांव के दो बच्चों का पिता सोनू अहमद उसे गहनों के साथ लेकर चला गया। मंगलवार को मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने पति की तहरीर पर किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। किशोरी का बयान दर्ज करने के बाद रिपोर्ट में दुष्कर्म समेत अन्य धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।
विज्ञापन


आरोपी की हरकतों से परेशान होकर कम उम्र में बेटी का कर दिया था विवाह

किशोरी के पिता का आरोप है कि सोनू अहमद आए दिन उसके घर के सामने आकर फिल्मी गाने गाता था। घर के फोन नंबरों पर फोन करके किशोरी को परेशान करता था। घर के बाहर निकलने पर वह किशोरी का बाइक पीछा करता था। किशोरी के पिता ने इसकी शिकायत अहमद के घरवालों से की तो आरोपी झगड़ा करने पर उतारू हो जाता था। युवक की हरकतों से परेशान पिता ने बेटी का विवाह कम उम्र में ही कर दिया। इस संबंध में एसीपी विकास पांडेय का कहना है कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed