फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   father friend brutalized five-year-old innocent child In Lucknow accused was sent to jail

रिश्ता शर्मसार: पिता के दोस्त ने पांच साल की मासूम से की हैवानियत, खून से लथपथ बच्ची को देख कांप गए घरवाले

Sun, 23 Nov 2025 08:30 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 23 Nov 2025 08:30 AM IST
सार

राजधानी में पिता के दोस्त ने पांच साल की मासूम से हैवानियत की। खून से लथपथ बच्ची घर पहुंची। उसने हकीकत बताई तो सुनकर घरवाले कांप गए। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता की मां ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
father friend brutalized five-year-old innocent child In Lucknow accused was sent to jail
girl demo - फोटो : freepik

विस्तार

राजधानी लखनऊ में इंदिरानगर इलाके में बृहस्पतिवार रात पांच वर्ष की बच्ची को खिलाने के बहाने सुनसान जगह ले जाकर इंदिरानगर पावर हाउस निवासी युवक ने दुष्कर्म किया। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर इंदिरानगर सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़ित व आरोपी दोनों बिहार के रहने वाले हैं। आरोपी बच्ची के पिता का दोस्त है और दोनों साथ में शटरिंग का काम करते हैं। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे के आसपास आरोपी बच्ची के घर पहुंचा। उसने बच्ची के पिता के साथ शराब पी। इसके बाद वह बच्ची को खिलाने के बहाने से साथ ले गया। 

विज्ञापन

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

आरोपी ने घर से कुछ दूर सुनसान जगह पर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। फिर वहां से भाग गया। खून से लथपथ बच्ची रोते हुए घर पहुंची। परिजनों को आरोपी की गलत हरकत के बारे में बताया। इसके बाद परिजन बच्ची को साथ लेकर इंदिरानगर थाने पहुंचे। पुलिस ने फौरन बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सात घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना के बाद आरोपी घर छोड़कर भाग गया था। पुलिस जब उसके घर पहुंची तो आरोपी की पत्नी मिली। पुलिस ने उसके बारे में पूछताछ की तो वह कुछ नहीं बता सकी। आरोपी मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करता है। ऐसे में सर्विलांस का हथियार बेकार था। पुलिस ने बच्ची के पिता को साथ लिया और उसकी तलाश शुरू की। शिकायत दर्ज होने के सात घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी को सेक्टर-14 के पास से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed