फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Father and son flee with gold jewellery worth Rs 30.40 lakh belonging to 19 people

Lucknow News: 19 लोगों के 30.40 लाख के सोने के जेवर लेकर भागे पिता-पुत्र

Sun, 14 Dec 2025 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 14 Dec 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Father and son flee with gold jewellery worth Rs 30.40 lakh belonging to 19 people
लखनऊ। गुडंबा में सराफ पिता-पुत्र 19 लोगों के 30.40 लाख के गहने मरम्मत के नाम पर लेकर भाग निकले। पीड़ितों में से एक महिला ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गुडंबा के मिश्रपुर निवासी सुधि उपाध्याय के अनुसार सितंबर में उनके इलाके में बाराबंकी के टिकैतगंज निवासी सराफ राहुल सोनी ने आभूषण की दुकान खोली थी। दुकान पर उसका पिता गिरीश चंद्र भी बैठता था। उनकी दुकान से सुधि व अन्य महिलाएं गहने खरीदती रहती थीं। भरोसा बढ़ने पर अक्तूबर के पहले सप्ताह में सुधि उपाध्याय व 18 अन्य लोगों ने मरम्मत के लिए राहुल और उसके पिता को 30.40 लाख के सोने के आभूषण दिए थे। दोनों ने उन्हें व अन्य पीड़ितों को रसीद भी दी थी। आरोप है कि दिवाली के कुछ दिन पहले दोनों पिता-पुत्र दुकान बंद करके भाग निकले। पीड़ितों ने दोनों की काफी खोजबीन की, मगर कुछ पता नहीं चल सका। थोड़े समय पहले जब किसी तरह से गिरीश से संपर्क किया तो उसने जेवर न लौटाने की बात कहते हुए उन्हें हत्या की धमकी दी। परेशान होकर पीड़िता ने गुडंबा थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत की।
विज्ञापन


ये हैं अन्य पीड़ित
आरोपियों ने सुधि के साथ ही खुशनूर, खुशी गौतम, वंदना गौतम, मंजू गौतम, गुलशन, ज्योती, सुनीता, संदीप, श्याम लाल, विनय यादव, निशांत सिंह, रुकैया, रेनू गौतम, तबस्सुम, सोफीना, शीला गुप्ता, शुभी और आकाश रावत से भी ठगी की है। इंस्पेक्टर प्रभातेष कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि पीड़ितों ने आरोपियों का जो पता दिया है वहां जल्द ही पुलिस टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed