फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Father and son attacked in ancestral property dispute

Lucknow News: पैतृक संपत्ति के विवाद में पिता-पुत्र पर हमला

Wed, 01 Jul 2026 02:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Father and son attacked in ancestral property dispute
गुडंबा। जानकीपुरम इलाके में पैतृक संपत्ति के विवाद में पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि कार रोककर तीन लोगों ने दोनों पर लाठी-डंडे बरसाए, जिससे दोनों घायल हो गए। जानकीपुरम पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जानकीपुरम विस्तार निवासी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि छह जून को वह बेटे आशुतोष सिंह के साथ हरदोई स्थित गांव मसूढ़ा से कार में लौट रहे थे। भवानी चौराहा जानकीपुरम विस्तार के पास सहारा स्टेट ग्रेस के सामने स्थित मां पूर्णा गिरि स्टोर के पास अशोक सिंह, आकाश सिंह और काव्य सिंह ने उनकी कार रुकवा ली। आरोप है कि तीनों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।
विज्ञापन

हमले में प्रमोद कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े, जबकि आशुतोष को भी चोटें आईं। प्रमोद का कहना है कि आरोपियों से गांव में पैतृक संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed