फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Father and son accused of rioting, stone pelting and firing arrested

Lucknow News: बवाल, पथराव और फायरिंग के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

Sun, 09 Feb 2025 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 09 Feb 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Father and son accused of rioting, stone pelting and firing arrested
बवाल, पथराव और फायरिंग के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार
लखनऊ। सआदतगंज के अंबरगंज इलाके में शनिवार को बच्चों के झगड़े के बाद दो पक्षों में हुए बवाल व फायरिंग के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रॉपर्टी डीलर कासिम उर्फ मुन्ना और उसके बेटे चांद को गिरफ्तार किया है। फायरिंग में इस्तेमाल किया गया तमंचा भी बरामद किया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि एक पक्ष के मो. शहनवाज की तहरीर पर देर रात कासिम, चांद, शानू, अली, टिंकू और 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया। देर रात को ही नामजद पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य आरोपियोंं की तलाश में दबिश दी जा रही है। घटना के वीडियो की मदद से पुलिस वारदात में शामिल अज्ञात लोगों की पहचान कर रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि कासिम के खिलाफ पहले से ही वजीरगंज व ठाकुरगंज थाने में हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी और मारपीट के पांच मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


यह है पूरी घटना
अंबरगंज सि्थत स्कूल में दो छात्रों के बीच हुए झगड़े को लेकर शनिवार दोपहर शहनवाज व कासिम के पक्ष के बीच जमकर बवाल हुआ था। दोनों तरफ से जमकर पथराव और फायरिंग की गई। पत्थर लगने से जैद नाम के युवक को चोट लगी थी। घटना का वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed