{"_id":"69f90ba7a3895325fb05276d","slug":"father-and-son-accused-of-filming-young-woman-while-she-bathed-lucknow-news-c-13-lko1070-1721616-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पिता-पुत्र पर युवती का नहाते हुए वीडियो बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पिता-पुत्र पर युवती का नहाते हुए वीडियो बनाने का आरोप
Tue, 05 May 2026 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 05 May 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर निवासी युवती ने पिता-पुत्र पर उनकी बहन का नहाते हुए वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। आरोपियों के खिलाफ उन्होंने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
युवती के मुताबिक तीन मई को सुबह करीब 10:30 बजे बहन नहा रही थी। तभी आरोपी विक्रम व उसका बेटा हरकेश घर आ गए। आराेप है कि दोनों बाथरूम में झांकने लगे और बहन का वीडियो बना लिया। कुछ गिरने की आवाज आने पर बहन ने दोनों आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ लिया। बहन शोर मचाते हुए बाथरूम से बाहर निकली तो आरोपी भाग निकले। युवती का आरोप है कि विक्रम और उसका बेटा हरकेश आए दिन उनसे व बहन से अभद्रता करते हैं। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। विवेचना में जो भी साक्ष्य मिलेंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।