फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   father and brother arrested in muder of farhan

पिता व भाई ने किया था फरहान का कत्ल

Mon, 08 Nov 2021 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
father and brother arrested in muder of farhan
लखनऊ। सआदतगंज के कश्मीरी मोहल्ले में पांच अक्तूबर को अपने कारखाने में फंदे पर लटके मिले फरहान ने खुदकुशी नहीं की थी। उसका कत्ल हुआ था। ये वारदात भी किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही पिता व बड़े भाई ने अंजाम दी थी। दोनों कभी फरहान के फांसी लगाकर खुदकुशी करने तो कभी दिल का दौरा पड़ने से मौत की बात कह रहे थे। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने और सिर पर गंभीर चोट से फरहान की मौत की पुष्टि हुई थी। रविवार को पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया। पता चला है कि फरहान के पिता के एक महिला से संबंध थे। इसका विरोध करने पर ही उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

चौक में नक्खास के पास चावल वाली गली निवासी इरफान अली उर्फ फन्ने रंगरेजी का काम करते हैं। कश्मीरी मोहल्ले में उनका रंग का कारखाना है। पांच अक्तूबर को कारखाने में इरफान के पुत्र फरहान (22) का शव फंदे पर लटका मिला था। इरफान व उनका बड़ा पुत्र तनवीर बाइक से शव घर लाकर आनन-फानन अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर मोहल्ले वालों ने चौक पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने पूछताछ की तो इरफान व तनवीर ने पहले कहा कि दिल का दौरा पड़ने से फरहान की मौत हुई है। फिर कहा कि उसने कारखाने में फांसी लगाकर खुदकुशी की है।
विज्ञापन

चौक पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा तो चौंकाने वाली रिपोर्ट आई। पता चला कि फरहान ने फांसी नहीं लगाई, बल्कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई थी। सिर में भी गंभीर चोट पाई गईं। चूंकि घटनास्थल कश्मीरी मोहल्ला था, तो कि सआदतगंज थाना क्षेत्र में है। इसके चलते चौक पुलिस ने सआदतगंज पुलिस को फरहान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट दे दी। इसके बाद सआदतगंज पुलिस ने हत्या व साक्ष्य छिपाने की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। एसीपी बाजारखाला विजयराज सिंह ने बताया कि पिता-पुत्र ने कारखाने के जिस कुंडे से फंदा बांधकर फरहान के फांसी लगाने की बात कही थी, उसमें काफी जाला लगा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इरफान व तनवीर को रविवार को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो दोनों ने जुर्म कुबूल कर लिया। पता चला कि इरफान के एक महिला से अवैध संबंध हैं। फरहान ने उन्हें देख लिया था। इसके चलते उसका पिता से झगड़ा हुआ था। इरफान का डर था कि कहीं फरहान उसके अवैध संबंधों का लोगों के बीच खुलासा न कर दे, इसी के चलते उसने बड़े बेटे तनवीर के साथ मिलकर उसकी हत्या कर वारदात को खुदकुशी बताया था। पुलिस ने इरफान व तनवीर को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed